रेखा ने सुनाया अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा, कहा - 'मैं छटपटाती रही लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ गलत करना बंद नहीं किया'

By प्रिया मिश्रा | May 06, 2022

एक्ट्रेस रेखा का नाम बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। रेखा के भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चाहने वाले हैं। रेखा ने अपने करियर में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं और दुनिया भर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। 67 साल की उम्र में भी रेखा खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे सकती हैं। रेखा ना केवल अपनी फिल्मों बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रेखा की जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसके कारण वे मीडिया में काफी ज्यादा सुर्खियों ने बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने प्रेगनेंसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'चाहकर भी माँ नहीं बन सकती', जानिए क्या है वजह

दरअसल, रेखा जब अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो उन्हें पहले नहीं बताया गया था कि फिल्म में रोमांटिक सीन भी फिल्माया जाना है। यह फिल्म थी 'अनजाना सफर ', जिसमें उनके साथ एक्टर विश्वजीत काम कर रहे थे। उस समय रेखा की उम्र महज 15 साल थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान  रेखा के साथ ऐसा सीन फिल्माया गया जिसके दौरान एक्टर अपना आपा खो बैठा। लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि वहां मौजूद डायरेक्ट और बाकी लोगों ने भी कुछ नहीं किया और सिर्फ तमाशा देखते थे। इस दौरान रेखा को काफी कुछ सहन करना पड़ा था और वो रोने लगी थीं। रेखा की जिंदगी के इस दर्दनाक किस्से के बारे में शायद ही किसी को जानकारी थी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा