Palmistry: बहुत भाग्यशाली लोगों की हथेली में बनता है ये शुभ शंख योग, बेहद सुखमय होता है इनका जीवन

By अनन्या मिश्रा | Mar 03, 2025

हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति की हथेली की रेखाओं, उंगलियों, नाखूनों और हथेली के आकार से उसके स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, भविष्य और भाग्य यहां तक की करियर के बारे में भी जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष की एक प्राचीन शाखा है। हथेली की प्रमुख रेखाएं जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे करियर, विवाह और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देता है। हथेली की रेखाओं के अलावा चिन्ह भी भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। पर्वत का मतलब हथेली के अलग-अलग उभरे हुए हिस्सों से हैं।

हथेलियों पर बने पर्वतों को सूर्य, शुक्र, शनि, बुध, मंगल और चंद्रमा के नाम से जाना जाता है। इनके बारे में अध्ययन कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा हथेली में कई निशान बने होते हैं। जिन जातकों की हथेली पर शुभ योग के निशान होते हैं, उनका जीवन बेहद सुखमय होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हथेली पर बने शंख योग के बारे में बताने जा रहे हैं, यह निशान जिसके हाथों में होता है, उनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है।

जिन व्यक्तियों की हथेली पर शंख योग बनता है, उनको बहुत भाग्यशाली माना जाता है। दरअसल, हथेली में शुक्र पर्वत अच्छा हो और वहां से कोई रेखा शनि पर्वत तक जाती है और सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती है, तो इसको शंख योग कहा जाता है।

जानिए शंख योग के लाभ

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से जिन लोगों की हथेली पर शंख योग बनता है, उनको सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। जिन जातकों की हथेली में शंख का चिन्ह बना होता है, उनके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को बहुत कम प्रयास में सफलता मिलती है। समाज में इनको खूब मान-सम्मान मिलता है।

जीवनसाथी

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की हथेली पर शंख योग बनता है। उनको समझदार और सुंदर जीवनसाथी मिलता है। ऐसे लोग दूसरों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। यह जातक बेहद सरल स्वभाव के होते हैं और इनको भगवान पर अटूट विश्वास होता है। यह जातक पूरे जीवन में भौतिकता और आध्यात्म का अच्छा तालमेल बनाकर रखते हैं।

प्रमुख खबरें

Lovlina Borgohain ने Asian Games में जीता स्वर्ण, फाइनल में चीन की बाओ को 5-0 से हराया

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख