Bruce Lee Death Anniversary: महज 32 की उम्र में दुनिया छोड़ गया Martial Arts का यह सबसे बड़ा Superstar

By अनन्या मिश्रा | Jul 20, 2026

मार्शल आर्ट के बेहतरीन योद्धा ब्रूस ली का 20 जुलाई को निधन हो गया था। उनको मार्शल आर्ट में माहिर माना जाता था। मार्शल आर्ट के अलावा ब्रूस ली फिल्मों में भी सक्रिय रहे। वह रोजाना इसकी प्रैक्टिस किया करते थे। इस कारण ब्रूस ली मार्शल आर्ट में पूरी तरह से माहिर हो चुके थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर ब्रूस ली के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Geeta Dutt Death Anniversary: महज 42 की उम्र में दुनिया छोड़ गई गीता दत्त, झेला Stardom का दर्द

ब्रूस ली का करियर

वहीं ब्रूस ली अपनी दो उंगलियों से पुश अप लगा लेते थे। ब्रूस ली की किक की रफ्तार इतनी तेज होती थी कि शूटिंग के दौरान एक शूट को 34 फ्रेम स्लो करना पड़ता था। वह 18 की उम्र में 20 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके थे। अपनी फिल्मों में ब्रूस ली के कई मार्शल कलाकारों के साथ काम किया, जो बाद में बड़े सितारे बने।

बता दें कि वह गामा पहलवान और बॉक्सर मोहम्मद अली के बड़े फैन थे। ब्रूस ली मोहम्मद अली के साथ एक फाइट लड़ना चाहते थे। वहीं ब्रूस ली ने अपने करियर में सिर्फ 7 हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।

मृत्यु

बताया जाता है कि ब्रूस ली को पानी से नफरत थी और उनको तैराकी भी नहीं आती थी। वहीं 20 जुलाई 1972 को महज 32 साल की उम्र में ब्रूस ली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

RSS शिक्षा प्रकोष्ठ Vidya Bharati पश्चिम बंगाल के सभी 345 प्रखंडों में खोलेगी स्कूल

Madhya Pradesh में 30 करोड़ के विवाह सहायता घोटाले में पूर्व CEO Shobhit Tripathi गिरफ्तार

Bengal में नदी कटाव रोकने को IIT Kanpur की मदद से बनेगी योजना

US में भारतीय राजदूत Vinay Mohan Kwatra ने सांसदों से Ukraine संकट और द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर की चर्चा