'कर्नाटक में भाजपा की यह सरकार चोरी की', राहुल का सवाल- PM ने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया?

By अंकित सिंह | May 02, 2023

कांग्रेस ने कर्नाटक में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार प्रचार कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनावी सबा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम कभी नहीं लेते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके दो कारण हैं। एक कारण ये है कि मोदी जी सिर्फ नरेंद्र मोदी की बात करते हैं। जैसे कर्नाटक में चुनाव हो रहा है तो बाकि लोग कर्नाटक की जनता की, विकास, भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर सिर्फ मोदी की बात कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: जानिये Karnataka में किस पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में कितना है दम?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इसे ‘‘सर्व जनांगदा शान्तिय तोटा’’ नाम दिया है। ‘‘सर्व जनांगदा शान्तिय तोटा’’ का हिन्दी में अर्थ ‘‘सभी लोगों के लिए शांति का बगीचा’’ है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी। घोषणापत्र के मुताबिक, गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली देने का वादा किया गया है, वहीं गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को दो हजार रुपए तथा अन्न भाग्य में दस किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल