इस लड़के की नजर है कमाल, NASA और Google में गलती निकालने के बाद अब Phone Pe की भी कमी निकाल बैठा, मिलेगा सम्मान

By रितिका कमठान | Jun 18, 2024

फोन पे भी एक ऐप है, जिससे कई लोग लगातार छोटे बड़े ट्रांजेक्शन करने में लगे रहते है। इस ऐप से ट्रांजेक्शन करना कितना सेफ है और कितना नहीं इस बारे में काफी कम ही लोगों ने सोचा होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि इस ऐप को कोई भी हैकर हैक कर सकता है। इसे ऐप को हाल ही में बिहार के भागलपुर के एक युवक ने हैक किया है। भागलपुर के मयंक ने फोन पे ऐप को हैक किया है।

 

निकाली फोन पे की गलती

एथिकल हैकिंग की दुनिया में मयंक ने तीसरी बार बड़ा काम किया है। उसकी इस मेहनत की बदौलत अब लाखों लोगों का बड़ा नुकसान होने से बच सकेगा। मयंक ने डिजिटल पेमेंट ऐप फोन पे की बड़ी गल्ती उजागर की है। मयंक ने फोन पे को ओटीपी के बिना ही लॉग इन करने में सफलता पा ली है, जो सुरक्षा के लिहाज से बहुत बड़ी कमी है। ऐसा करने के बाद उसे फोन पे को रिपोर्ट किया और कंपनी ने इसकी जांच कर मयंक द्वारा बताई गई गलती को सही पाया। अब कंपनी ने मयंक को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। कंपनी मयंक को जल्द ही सम्मानित करने वाली है।

फोन पे के इस्तेमाल के दौरान निकाली गलती

मयंक ने कहा कि वो फोन पे ऐप को चला रहा था तभी उसने ऐप में गलती देखना शुरू किया। मयंक ने इसी बीच फोन पे को बिना ओटीपी के ही लॉगिन कर दिया। इसकी जानकारी उसने कंपनी को दी और ये रिपोर्ट किया। मयंक द्वारा ये रिपोर्ट होने के बाद अब कोई गलत व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकेगा। इस बग को ढूंढकर मयंक ने कई लोगों का बड़ा नुकसान होने से बचाया है। 

गूगल में निकाल चुके हैं गलती

मयंक ने बीते वर्ष गूगल में भी गलती निकाली थी। उन्होंने ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की थी जिससे किसी को भी मेल भेजा जा सकता है। गूगल को उसने इसकी जानकारी दी थी। गूगल ने मयंक के इस कदम की सराहना की थी और उसे पुरस्कृत करते हुए आईफोन, लैपटॉप आदि गिफ्ट किए थे। गूगल से पहले वो नासा की साइट को देखकर बताया था कि नासा के कर्मचारियों का डाटा लीक आसानी से हो सकता है। नासा ने भी उसकी तारीफ की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Fortis Escorts ने एक ही ऑपरेशन में दिल और कैंसर की सफल सर्जरी की

Delhi Police ने मकोका के तहत कार्रवाई कर अमित नागर समेत 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया

Mumbai के Income Tax Bhavan में लगी आग पर 5 घंटे बाद पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

Paytm की 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी Vijay Shekhar Sharma की कंपनी