अमृतकाल का यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी व जन-जन का बजट: अनुराग ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 01, 2022

शिमला   केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2022-23 को समावेशी, सर्वस्पर्शी व जन-जन का बजट बताते हुए इस जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन का आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़ें: बीड़ बिलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए बनेगा ऐप: डीसी

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के देशवासियों के सपने को साकार करने की दिशा में यह बजट एक बड़ा कदम है। रक्षा के क्षेत्र में भारत में रक्षा उत्पादन के लिए लागत में दस फीसदी की बढोतरी से हम तेजी के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगे “मुझे अत्यंत हर्ष है कि वित्त मंत्री ने पहाड़ी  और दुर्गम इलाकों पर विशेष ध्यान दिया है। बजट में घोषित पर्वतमाला से हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी  इलाकों में  कनेक्टिविटी बेहतर होगी जिसके लिए मैं वित्तमंत्री श्रीमती सीतारमण को विशेष आभार प्रकट करता हूँ। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय बजट 2022-23 की सराहना की

 

इस बजट में गरीबों और वंचित समाज का विशेष ध्यान रखा गया है। अंत्योदय की भावना को मूर्त रूप देते हुए इस बजट में नल से जल, शौचालय, गरीबों के लिए आवास पर बल दिया जाना स्वागत योग्य है। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित करने और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढावा देने का संकल्प भी दिखता है” अनुराग ठाकुर ने कहा “एमएसएमई क्षेत्र को राहत और स्टार्ट अप को बढावा देना भी इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि  प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने वाले वित्त मंत्री की ओर से पेश बजट का आम जनों ने भी स्वागत किया है और सेंसेक्स ने भी उछाल दर्शाया है। एक बार फिर आदरणीया वित्त मंत्री और उनकी टीम को बधाई”

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल