विदेश में छुट्टियां मनाने वाले राहुल और जवानों के साथ दिवाली मनाने वाले मोदी बीच है मुकाबला : Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

काराकाट। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मुकाबला थोड़ी गर्मी बढ़ते ही विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए चले जाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सरहद पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच है। बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘कल छह चरण के चुनाव समाप्त हो गये। मेरे पास पांचवें चरण की रिपोर्ट है। पांच चरण में ही मोदी जी 310 सीट जीत चुके हैं। यह छठा और सातवां चरण 400 सीट का आंकड़ा पार कराने का है।’’ 

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर ‘‘पाकिस्तान के परमाणु बमों से डरने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने वाली उनकी सरकार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर रहेगी जो ‘‘हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा।’’ शाह ने भाजपा का विरोध करने वाली पार्टियों के अपने शासन वाले राज्यों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हिस्से में कटौती कर ‘‘मुसलमानों को’’ आरक्षण प्रदान करने के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि मोदी ने इसे खत्म करने का संकल्प लिया है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi LG सक्सेना ने मुख्य सचिव को अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया

उन्होंने विपक्षी दलों पर यह भी आरोप लगाया कि वे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहे थे। राजग उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा का काराकाट में मुख्य रूप से मुकाबला भाकपा माले के प्रत्याशी से है। शाह ने लोगों को उस नक्सली हिंसा की याद दिलाई जो कुछ दशक पहले बिहार को सुर्खियों में रखती थी और आगाह किया कि वामपंथी पार्टी की जीत से ऐसी घटनाएं दोहरायी जा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu | विधानसभा में मंत्री से हुई चूक तो सामने आए मुख्यमंत्री विजय, करुणानिधि के अपमान पर खुद मांगी माफ़ी

Delhi Police ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को नकारा, 30,000 की भीड़ और हिंसा का दिया हवाला

High Hemoglobin भी है जानलेवा, Heart Attack और Stroke का बढ़ सकता है गंभीर खतरा

Bhind Road Accident | मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पिक-अप और ट्रक की टक्कर में UP के 8 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल