घुटनों के बल आए, गाना भी गाया, इस देश के प्रधानमंत्री का जॉर्जिया मेलोनी को बर्थ डे विश करने का अंदाज जमकर हो रहा वायरल

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2025

अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी उस वक्त आश्चर्यचकित हो गईं जब अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने उन्हें बर्थ डे विश करने के लिए अपने घुटनों पर आ गए। एजी रामा ने इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी को एक स्कार्फ का उपहार दिया और उनका स्वागत किया। जब दोनों नेता अबू धाबी में विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन में शामिल हुए तो रामा उन्हें गिफ्ट देने के लिए घुटनों के बल बैठ गए और तांती औगुरी (जन्मदिन मुबारक) गाया। रामा ने मेलोनी को बताया इस खास स्कार्फ को एक इतालवी डिजाइनर ने बनाया था, जो अल्बानिया में रहने लगा था। विपरीत राजनीतिक मान्यताओं के बावजूद दोनों नेताओं के बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें: Modi और इटली की पीएम Meloni के वायरल मीम्स पर आया प्रधानमंत्री का रिएक्शन

मेलोनी इटली के दक्षिणपंथी ब्रदर्स का नेतृत्व करते हैं जबकि रामा अल्बानिया की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख हैं। मेलोनी ने पिछले साल इटली द्वारा समुद्र से उठाए गए कुछ प्रवासियों को अल्बानिया के हिरासत केंद्रों में भेजने के लिए रामा के साथ एक समझौता किया था। योजना की कानूनी चुनौतियों के कारण केंद्र वर्तमान में निष्क्रिय हैं। इटली, अल्बानिया और संयुक्त अरब अमीरात ने एड्रियाटिक में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए एक उप-समुद्र इंटरकनेक्शन बनाने के लिए कम से कम 1 बिलियन यूरो ($ 1 बिलियन) के समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत