एक तरफ समाज को जोड़ने वाले तो दूसरी ओर तोड़ने वाले दल का यह चुनाव : विष्णु दत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 01, 2020

भोपाल। इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं जो राष्ट्रवाद का विचार लिए समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैंं। वहीं दूसरी ओर अनर्गल बयानबाजी कर समाज में विद्वेष फैलाने वाले लोग हैं। एक तरफ देश के लिए काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर आतंकवाद को समर्थन करने वाले लोगों का साथ देने वाली कांग्रेस। यह आप लोगों को तय करना है कि आप किसका साथ देंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने मुरैना के मिलन गार्डन में सामाजिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। 

इसे भी पढ़ें: मैंने तय किया था ग्वालियर से शुरू हुई कहानी ग्वालियर में ही खत्म करूंगा- कमलनाथ

हमारे लिए देश पहले, दल बाद में

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लिए काम करती है। हमारे लिए देश पहले है उसके बाद दल। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश को त्याग और समर्पण की जरूरत हुई, तब विप्र समाज आगे आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने सामाजिक विद्वेष फैलाकर सत्ता हासिल की। जनता को भ्रमित करना और अनर्गल बयानबाजी कांग्रेस का मूल चरित्र रहा है। इस चुनाव में भी कांग्रेस यही हथकंडा अपनाएगी लेकिन हमें सचेत और सजग रहना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर समाज और हर वर्ग के लिए योजनाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज का ऐसा कोई वर्ग बचा नहीं होगा जिसके लिए मुख्यमंत्री निवास पर पंचायत का आयोजन न किया हो, यहीं कारण है कि हर समाज, हर वर्ग का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बढ़ा है। 

 

इसे भी पढ़ें: जिसने नारी का अपमान किया उसके कुल में पानी देवा-नाम लेवा कोई नहीं बचा- शिवराज सिंह चौहान

जिनके बोलने से वोट कटते हैं, वो आज बेटिंग कर रहे हैं

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अंतर्रकलह से जूझ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह पूरे चुनाव प्रचार में गायब थे। आज जब चुनाव प्रचार अंतिम चरण पर है तो बोल रहे हैं कि बेटिंग पर उतरा हॅू। उन्होंने कहा कि यह वहीं बंटाढार हैं जो कहते थे कि ‘‘मेरे भाषण देने से चुनाव में कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए मैं प्रचार पर नहीं जाता।’’ उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अब ऐसे समय बाहर निकले हैं जब उनके हाथों में कुछ बचा नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह के बंटाढार कार्यकाल को भूली नहीं है। इस चुनाव में भी उन्हें करारा जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के हुए सिंधिया ने मांगा कांग्रेस के लिए वोट, क्या यह “Old habits die hard

कमलनाथ ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का पाप किया 

शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने चंबल क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है, 15 महीनों में एक भी विकास के कार्य मुरैना क्षेत्र के लिए नहीं किये और जो कार्य शिवराज सरकार द्वारा किये जा रहे थे उन पर भी रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि चाहे संबल योजना हो या फसल बीमा योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना हो या कन्यादान योजना। ऐसी अनेकों जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का पाप कमलनाथ ने किया था। उन्होंने उपस्थितजनों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 महीनों तक जो धोखेबाजी की उसका 3 नवंबर को जवाब देना है। उन्होंने कहा कि मुरैना से भारतीय जनता पार्टी का विधायक होगा तो मुरैना के विकास को ताकत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup