Health Tips: एंग्जायटी की स्थिति में यह Exercise होती है प्रभावी, इन तरीकों से पाएंगे काबू

By अनन्या मिश्रा | Jan 15, 2025

एंग्जायटी एक मानसिक विकार है, जो ज्यादा सोचने से पैदा होती है। एंग्जायटी की वजह से चिंता और घबराहट अचानक से महसूस होने लगती है। इसमें व्यक्ति एकदम से परेशान हो जाता है। इससे प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों प्रभावित होती है। अगर आपको भी इसकी शिकायत है और अचानक से कभी भी इसका सामना करना पड़ता है। तो आपको इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एंग्जायटी को फौरन काबू में करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

ऐसे दूर करें एंग्जाइटी

इसे भी पढ़ें: Sources of Vitamin C । संतरे और नींबू से परे, अपने दैनिक आहार में विटामिन सी से भरपूर इन खाद्य पदार्थों को भी शामिल करें

जब आप एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका शरीर एंडोर्फिन नामक रसायन का उत्पादन करता है। एंडोर्फिन नेचुरल दर्द निवारक होते हैं और यह शरीर से दर्द को कम करते हैं। इससे आपका मूड बेहतर होता है। यही वजह है कि चिंता और तनाव को कम करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज को बेहतरीन तरीका माना जाता है। 

अपनाएं ये हैक्स

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप कुछ नहीं तो तेज चलना शुरूकर दें। कम से कम 30 मिनट ब्रिस्ट वॉक जरूर करें। क्योंकि जब आप तेज चलते हैं, तो आपको अपने कदमों और सांसों पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलता है। इससे आपके विचार शांत होते हैं और चिंता में कमी आती है।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Trump का दबाव! E20 पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान, बोले- 100 लोगों के साथ कल जाऊंगा PM आवास

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे