Latest Mehndi Trends: इस फेस्टिव सीजन इन मेहंदी डिजाइंस से सजाएं अपने हाथ, सुंदरता में लगेंगे चार चांद

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2023

कोई भी पर्व या त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। त्योहारों पर अक्सर महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। त्योहार में लड़कियां जिस तरह से अपने पसंद के कपड़े और ज्वेलरी लेती हैं, तो उसी तरह वह मेहंदी भी लगवाती हैं।

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी मेहंदी डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको इस साल काफी ज्यादा पसंद किया गया है। हम आपको राउंड टिक्की मेहंदी से लेकर पीकॉक फेदर वाली डिजाइन वाली मेहंदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी डिजाइंस खूब चर्चा में होती है। 

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: करवा चौथ पर पाना चाहती हैं ग्लोइंग त्वचा तो फॉलो करें स्किन केयर रुटीन, चांद सा खिल उठेगा चेहरा

कस्टमाइज मेहंदी

बता दें कि इस साल कस्टमाइज मेहंदी का ट्रेंड भी खूब चलन में है। इस तरह की मेहंदी में लोग किसी एक थीम को फॉवो करते नजर आए हैं। जैसे वेडिंग थीम या बेबी शावर थीम खूब ट्रेंड में रही है। तो वहीं कुछ लोगों ने अपने पार्टनर की फोटो को मेहंदी में बनवाया। 

पीकॉक डिजाइन

मेहंदी डिजाइन में इस साल मोर के पंख और मोर वाली डिजाइन काफी ज्यादा चर्चा में रही। यह आपके हाथों में काफी खूबसूरत लगेगी। आप इस मेहंदी डिजाइन को फ्रंट और बैक साइड दोनों पर अप्लाई करवा सकते हैं।

क्रिस क्रॉस मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस साल किसक्रॉस यानी की जाल दार मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में रही है। इसे त्योहारों से लेकर शादियों तक के मौकों पर आप लगा सकती है। 

अरेबियन और मारवाड़ी फ्यूज़न

इस साल अरेबियन और मारवाड़ी का फ्यूज़न कॉन्बिनेशन भी काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा है। इस तरह की डिजाइन में आपको ब्रेसलेट लुक मिलता है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आपको डिफरेंट वैराइटीज एक ही डिजाइन में नजर आएंगी।

मंडला आर्ट मेहंदी

इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपको हाथों पर खूब जचेंगी। इस डिजाइन में फाइन वर्क किया जाता है। त्योहारों से लेकर शादियों तक में लोगों ने इस डिजाइन को अपने हाथों में ट्राई किया है।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

बता दें कि इस बार किसी भी तीज त्योहार या शादी के फंक्शन में यह मेहंदी की डिजाइन काफी ज्यादा चर्चा में रही है। यह काफी जल्दी लग जाती है और यह हाथों में भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!