कोलेजन को बूस्ट करने में माहिर है ये फल, स्किन बनेंगी चमकदार

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 18, 2025

चमकदार और अच्छी त्वचा पाने के लिए कोलेजन का होना काफी जरुरी है। यह एक प्रकार का प्रोटीन है, जो स्किन  मेजर बिल्डिंग ब्लॉक होता है और स्किन स्ट्रक्चर, स्ट्रेंथ और इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप भी नैचुरली तरीके से कोलेजन को बूस्ट करना चाहती हैं, तो आप अपने डाइट में कुछ फलों को जरुर शामिल करें। चलिए आपको इन फलों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करने से कोलेजन बूस्ट होता है।

 

संतरे

संतरे में सबसे ज्यादा विटामिन सी मौजूद होती है, जो शरीर को डैमेज होने से बचाता है। संतरे के सेवन से चेहरे पर चमक आती है। रोजाना एक या दो संतरे खाने से काले धब्बे, मुंहासों के दाग हल्के हो जाते हैं।

बेरीज

जितनी भी बेरीज मौजूद है जैसे कि- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी और क्रैनबेरी  में कोलेजन मात्रा भरपूर होती है। इन सभी बेरीज में जरुरी विटामिन सी होता है। जो कि स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। आमतौर पर इन बेरीज में एलाजिक एसिड होता है, जो आपकी स्किन को यूवी डैमेज से बचाता है।

ट्रॉपिकल फ्रूट्स

कोलेजन के बढ़ाने के लिए आप अनानास, कीवी, पैशन फ्रूट, आम और अमरूद जैसे फलों का सेवन करना जरुरी है। यह फल के स्वाद के साथ ही शरीर को आंतरिक रूप से पोषण देता है। तरबूज में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है और स्किन का हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा, पपीते में पपेन नामक एक एंजाइम होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। 

ग्रेप फ्रूट

अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार करने में मदद करता है। अंगूर खाने से हयालूरोनिक एसिड की भरपाई होती है। इससे आपको कोलेजन भी काफी बढ़ता है।

एवोकाडो

 यह फल हेल्थ के साथ ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। एवोकाडो खाने से स्किन की लोच बढ़ेगी और त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई मौजूद होता, जो स्किन के कोलेजन को बढ़ाता है।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card