'यह कुछ लोगों के लिए बन गया था लूट का जरिया', वक्फ संशोधन बिल पर सीएम योगी का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Apr 05, 2025

संसद में पारित वक्फ संशोधन विधेयक पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महाराजगंज में कहा कि अब कोई भी वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन नहीं लूट सकेगा। सार्वजनिक संपत्ति और राजस्व भूमि का उपयोग अब स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या गरीबों के लिए आवास बनाने के लिए किया जाएगा।  मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। यह कुछ लोगों के लिए लूट का जरिया बन गया था। अब इस लूट पर लगाम लगेगी।

इसे भी पढ़ें: वक्फ विधेयक को मंजूरी मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प का नतीजा: मुख्यमंत्री यादव

यूपी सीएम ने कहा कि हम गरीबी को शून्य करने का लक्ष्य हासिल करके उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था में नंबर एक के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में गरीबी को मिटाकर उप्र को एक समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारें एक जिला, एक माफिया को पालती थीं। इससे पहले योगी ने एक्स पर लिखा था किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में संसद के दोनों सदनों में 'वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025' के पारित होने की सभी को बधाई! यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ ही वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में कारगर सिद्ध होगा।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य