Maharashtra Establishment Day 2024: ऐसे हुई थी महाराष्ट्र राज्य की स्थापना, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2024

आज यानी 01 मई को गुजरात ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाता है। भारत की आजादी के समय महाराष्ट्र और गुजरात बॉम्बे का हिस्सा थे। फिर 01 मई को भारत के अलग महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी। दरअसल, मराठी और गुजराती भाषी लोग अपने लिए अलग राज्य की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस मांग के लिए मराठी लोग राज्यभर में आंदोलन भी कर रहे थे। जिसके बाद राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत कई राज्यों का गठन किया गया। 

जिसके बाद भारत के तत्कालीन नेहरू सरकार ने 1 मई 1960 को बॉम्बे प्रदेश को बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत दो राज्यों में बांट दिया। जिसमें महाराष्ट्र और गुजरात शामिल हैं। दोनों राज्यों में बॉम्बे को लेकर भी विवाद हुआ था।

मराठियों का कहना था कि उनको बॉम्बे मिलना चाहिए था। क्योंकि वहां पर अधिकतर लोग मराठी बोलते हैं। वहीं गुजरातियों का मानना था कि बॉम्बे उन लोगों की बदौलत था। आखिरकार में बॉम्बे को महाराष्ट्र की राजधानी बनाया गया।

महाराष्ट्र और गुजरात राज्य को बॉम्बे पुनर्गठन के दौरान अधिनियम 1960 दो राज्यों में विभाजित कर दिया गया था। बॉम्बे को लेकर इन दोनों राज्यों में कई विवाद भी हुए। हांलाकि अब देशभर के राज्य 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद

शनिवार को हड़ताल पर जाएंगे Gig Workers, जानें क्या है उनकी मांगें?

MSP में मामूली बढ़ोतरी, फिर Petrol-Diesel महंगा! AAP का BJP पर बड़ा हमला- किसानों को लूटा

मुंह पर चिपकाई मोदी की तस्वीर, ब्रिटेन के कट्टरपंथी ने मचाया हड़कंप