Rajinikanth Birthday: रजनीकांत ने ऐसे पूरा किया कुली से लेकर थलाइवा तक का सफर, बॉक्स ऑफिस के हैं बेताज बादशाह

By अनन्या मिश्रा | Dec 12, 2023

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज यानी की 12 दिसंबर को वह अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। हांलाकि शुरूआती दौर में रजनीकांत ने काफी संघर्ष किया। वह शुरूआती दौर में कुली और बस कंडक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उनका बचपन काफी परेशानियों और संघर्ष भरा था। लेकिन वर्तमान समय में उनका करियर बुलंदियों पर है। आज के समय में रजनीकांत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रजनीकांत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बेंगलुरु के एक मराठी परिवार में 12 दिसम्बर 1950 को जन्मे रजनीकांत का जन्म हुआ था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। बता दें कि महज 4 साल की उम्र में रजनीकांत के सिर से मां का साया उठ गया था। उन्होंने अपनी शिक्षा बैंगलुरू से पूरी की है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह पहले ऑफिस बॉय और बाद में कुली का काम करने लगे। इसके अलावा उन्होंने कुछ समय के लिए कारपेंटर का भी काम किया। हांलाकि बाद में काफी मेहनत के बाद वह BTS में कंडक्टर के तौर पर लग गए। 

बचपन से था एक्टिंग का शौक

रजनीकांत को बचपन से एक्टिंग का शौक था। हांलाकि परिवार वाले एक्टिंग के खिलाफ थे। लेकिन रजनीकांत ने रामकृष्ण मठ में पढ़ाई के दौरान नाटकों में एक्टिंग किया करते थे। फिर उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखी। एक नाटक में वह दुर्योधन का रोल प्ले कर रहे थे। उनकी एक्टिंग स्किल को देख डायरेक्टर बालचंद्रन बेहद प्रभावित हुए। बालचंद्रन ने फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' में रजनीकांत को कास्ट किया। लेकिन यह फिल्म रजनीकांत को खास लोकप्रियता नहीं दिला सकी। इसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ साल 1978 में उन्होंने फिल्म 'डॉन' में काम किया। 

बाद में इस फिल्म को साउथ में 'बिल्ला' नाम से रीमेक किया गया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और रजनीकांत को भी इस फिल्म से पहचान मिली। बता दें कि रजनीकांत अमिताभ बच्चन के बड़े फैन हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की लगभग 11 फिल्मों की रीमेक में काम किया है। रजनीकांत का कहना है कि उनको अमिताभ बच्चन से प्रेरणा मिलती है। 

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

रजनीकांत का फिल्मी करियर काफी तेजी से ऊपर गया। उन्होंने 10 सालों में करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। बता दें कि साउथ के लोग रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते हैं। वहीं साउथ में उनको थलाइवा कहा जाता है। थलाइवा का मतलब सुपरस्टार है। साल 1981 में रजनीकांत ने लता से शादी की थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ 430 करोड़ के आसपास है। 

सिनेमाघरों में बैन हुए सिक्के

आपको बता दें कि एक समय ऐसा भी आया कि रजनीकांत की फिल्में देख फैंस क्रेजी हो जाते थे और पॉकेट से सिक्के निकालकर खुशी में उछालने लगते थे। फैंस द्वारा उछाले गए सिक्कों के कारण कई बार सिनेमाघरों के पर्दे फट जाते थे। इस घटना के चलते सिनेमा हॉल में सिक्के ले जाने पर बैन लगा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला