By अनन्या मिश्रा | Aug 09, 2025
हर साल की तरह इस बार भी दो बार गायत्री जयंकी मनाई जा रही है। सावन के महीने में 09 अगस्त 2025 को गायत्री जयंती का पर्व मनाया जा रहा है।
इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करके व्रत का संकल्प लें और फिर एक लकड़ी की चौकी पर मां गायत्री की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद देवी गायत्री दो तिलक करें और फूल आदि अर्पित करें। फिर देवी गायत्री के समक्ष दीपक जलाएं और धूपबत्ती लगाएं। साथ ही देवी गायत्री के मंत्रों का जाप करें। फल-फूल और मिठाई आदि अर्पित करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान दें। इसके बाद सभी में प्रसाद वितरित करें।
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्स॑वि॒तुर्वरेंण्यं
भर्गो॑ दे॒वस्य॑ धीमहि।
धियो॒ यो नः॑ प्रचो॒दयात्॥