Meen Sankranti 2023: मीन संक्रांति पर इस तरह करनी चाहिए सूर्यदेव की उपासना, जानिए शुभ मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Mar 15, 2023

मीन संक्रांति का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। बता दें कि मीन संक्रांति के दिन सूर्य नारायण राशि परिवर्तन करते हैं। इस दिन वह कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करती हैं। मान्यता है कि इस दिन सूर्य की उपासना किया जाना काफी अहम माना जाता है। काशी के विद्वान और ज्योतिषविद पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, ऐसे तो साल में 12 संक्रांति होती है। लेकिन इन संक्रांतियों में मीन संक्रांति का अपना विशेष महत्व है। आज के दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दान आदि करना काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि इस वर्ष 15 मार्च को मीन संक्रांति मनाई जा रही है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मीन संक्रांति के दिन गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान आदि करना चाहिए। इसके बाद भगवान सूर्य देव की उपासना कर जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के हिसाब से दान देना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली मुसीबतें और क्लेश दूर होते हैं। कहा जाता है कि मीन संक्रांति के दिन गरीबों को भोजन कराना शुभ माना जाता है।

मांगलिक कार्य 

काशी के विद्वान और ज्योतिषविद पंडित संजय उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि मीन संक्रांति के दिन से शुभ कामों को नहीं किया जाता है। क्योंकि इस दिन से मलमास की शुरूआत होती है। इसलिए मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान गृह प्रवेश, नये व्यवसाय और विवाह, मुंडन आदि शुभ कार्य नहीं किया जाता है। जो लोग ऐसा करते हैं उनके जीवन में समस्याएं और मुसीबतें बढ़ने लगती हैं। 

पुण्यकाल का समय

14 और 15 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसलिए सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट का समय पुण्यकाल का माना जाएगा। पवित्र नदी या गंगा- यमुना नदी में स्नान कर दान-पुण्य करने से सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि भगवान सूर्य देव को सम्मान का कारक माना जाता है। इसी के साथ आज के दिन आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ किया जाना चाहिए। इससे आपके शत्रुओं का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 21 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट

Election Commission ने Manipur में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 11 नोडल अधिकारी किए नियुक्त

Cyclone Arnab Effect | चक्रवात अर्नब का तांडव! बिहार, यूपी और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 100 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Cricket Australia को एशेज और भारत श्रृंखला से रिकॉर्ड 601.1 मिलियन डॉलर की कमाई