यह 20 साल पुराना मामला, कोई सबूत नहीं, ED की चार्जशीट पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

By अंकित सिंह | Aug 14, 2025

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच उनके बहनोई और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि लोगों को कांग्रेस नेता द्वारा की गई कड़ी मेहनत को समझना चाहिए, अन्यथा भाजपा गलत तरीके से चुनाव जीतती रहेगी। वहीं, हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वाड्रा ने हरियाणा के पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका और लंगर हॉल में सेवा की। उन्होंने लंगर भी खाया। 

उन्होंने कहा कि आगे जो भी होगा, हम देखेंगे। मैं सभी जवाब दे रहा हूँ। डरने की कोई ज़रूरत नहीं है और छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वाड्रा ने इससे पहले 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में शांति और आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी धार्मिक यात्रा पूरे देश में होती है। मैं यहाँ आया और माथा टेका। वाड्रा ने कहा, "जैसा कि सभी जानते हैं कि गलत हो रहा है और सरकार (केंद्र) हर तरह से इसे अंजाम दे रही है। इसे रुकना चाहिए।"

 

इसे भी पढ़ें: धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे...राहुल पर BJP का तंज, कहा- हर हार के बाद नए बहाने ढूंढती है कांग्रेस

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल और प्रियंका कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए। देश के नागरिकों को जागरूक होना चाहिए और उन्हें राहुल की मेहनत समझनी चाहिए और उन्होंने इसका सबूत भी दे दिया है। सब कुछ सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे लगता है कि अगर हम अभी जागरूक नहीं हुए तो यह सरकार गलत तरीके से (चुनाव) जीतती रहेगी, चलती रहेगी, लोगों को बांटती रहेगी और लोगों को और अधिक परेशानी में डालती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Trust: सूत्रों का दावा, Champat Rai को UP SIT की पहली रिपोर्ट में Clean Chit

Health Tips: जिम जाने की जरूरत नहीं, Simple Tennis Ball से बढ़ाएं Brain Efficiency और Focus

Sanjay Raut का बड़ा तंज: बोले- दिल्ली को Devendra Fadnavis की जरूरत, PM कर रहे बात

भारत ने करोड़ों...कुछ सीखो, चुनाव को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को दिखाया आईना