ये उनकी सोच है, पार्टी की नहीं, जयराम रमेश के दावों पर बोले सैम पित्रोदा

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2024

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख के रूप में बहाल होने के एक दिन बाद सैम पित्रोदा ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कि पूर्व ने नेतृत्व को आश्वासन दिया था कि वह विवादों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे। पित्रोदा ने कहा कि ये विचार केवल जयराम रमेश के हैं, न कि पार्टी के और वो ऐसा कहने के हकदार हैं। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जयराम जो कहते हैं, वह जयराम का अपना नजरिया है, जरूरी नहीं कि वह पार्टी का नजरिया हो। सैम पित्रोदा लोकसभा चुनावों के बीच कई विवादास्पद टिप्पणियों से उत्पन्न राजनीतिक तूफान के कारण 8 मई को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: Caste System in India Part 5| संविधान बचाओ के नाम पर कांग्रेस कर रही जाति कार्ड का इस्तेमाल| Teh Tak

मई में पित्रोदा ने कहा था कि भारत दुनिया में लोकतंत्र का एक चमकदार उदाहरण है, इस बारे में बोलते हुए पित्रोदा ने कहा था कि देश के लोग 75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। पित्रोदा ने 'द स्टेट्समैन' को दिए एक साक्षात्कार में भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा, "हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक देश पर पकड़ बनाए रख सकते हैं।  

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।