ये भारत है, प्रतिबंध लगाने की कोई भी कोशिश तुरंत उलटी पड़ सकती है. ...अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2026

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रतिबंधों के माध्यम से भारत पर दबाव डालने का कोई भी प्रयास उल्टा पड़ेगा। उन्होंने नई दिल्ली की रणनीतिक स्वायत्तता का समर्थन किया और इस बात पर जोर दिया कि संप्रभु देशों को अपने रक्षा और आर्थिक साझेदारों को चुनने की स्वतंत्रता बनी रहनी चाहिए। सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (एसपीआईईएफ) में पुतिन ने कहा कि भारत ने हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों से निर्देशित नीतियों का पालन किया है और रूस के साथ अपने संबंधों को लेकर बाहरी दबाव के बावजूद ऐसा करना जारी रखेगा। पुतिन ने कहा भारत हमेशा एक संप्रभु देश के रूप में कार्य करता है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, प्रतिबंधों की कोई भी संभावित धमकी तुरंत ही उलटी पड़ जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी पर दबाव डालना...भारत का जिक्र कर अमेरिका को पुतिन ने क्या सुना दिया

रक्षा संबंध 'विश्वास पर आधारित'

पुतिन ने भारत-रूस रक्षा सहयोग को अद्वितीय बताया क्योंकि यह केवल खरीद-बिक्री के लेन-देन से कहीं अधिक व्यापक है। उन्होंने कहा, "भारतीय मित्रों के साथ हमारे संबंध इस मायने में विशिष्ट हैं कि आपसी विश्वास के बल पर हम केवल व्यापार या खरीद-बिक्री पर ही ध्यान केंद्रित नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि हम संयुक्त अनुसंधान और विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, पुतिन ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल कार्यक्रम का जिक्र किया, जिसे भारतीय और रूसी विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से विकसित किया है और यह दोनों देशों के बीच सबसे सफल रक्षा सहयोगों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि इस मिसाइल के डिजाइन में भारतीय विशेषज्ञों के साथ-साथ रूसी विशेषज्ञों ने भी शुरुआत से ही भाग लिया और इसका परिणाम शानदार रहा।

प्रमुख खबरें

India-China Relations | भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों का हल और सहयोग बढ़ाने को तैयार, चीनी विदेशमंत्री वांग यी का बयान

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा