'यह Exit Polls नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है', Lok Sabha Election के अनुमानों पर बोले राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Jun 02, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकांश एग्जिट पोलों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, कांग्रेस इसको लगातार खारिज कर रही है। इन सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है। यह उनका फैंटेसी पोल है। जब उनसे इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "क्या आपने सिद्धू मूस वाला का गाना 295 सुना है? 295।"

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election Exit Poll 2024 पर आई प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, बोले- बेकार की बातों पर समय बर्बाद न करें

लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को भारी जनादेश मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए के लिए 361-401 सीटों का अनुमान लगाया है, जिसमें बीजेपी ने बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल सिर्फ माहौल बनाने के लिए हैं कि इंडिया गठबंधन हार गया है, यह एक मनोवैज्ञानिक खेल है। हम इसका विरोध करेंगे... हम जानते हैं कि हम 4 जून को निवर्तमान प्रधानमंत्री को अलविदा कहेंगे।

प्रमुख खबरें

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा