गाजा नहीं ये बलूचिस्तान है...बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने F-16 से गिराया बम!

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2026

बलूचिस्तान एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ चुका है। चारों तरफ सिर्फ चीख पुकार, धुएं का गुबार और उठती लपटें दिखाई दे रही हैं। पाकिस्तानी सेना और बलूच अलगाव वादियों के बीच एक ऐसी खूनी जंग छिड़ चुकी है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक तरफ पाकिस्तानी सेना आसमान से बम बरसा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बलूच विद्रोही चुन चुनकर पाकिस्तानी चौकियों को उड़ा रहे हैं। सुरा से लेकर चगाई और खुजदार तक पूरे बलचिस्तान जंग का मैदान बन चुका है। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना इतनी बौखला चुकी है कि उसने बलूचिस्तान के रिहाइसी इलाकों पर F16 लड़ाकू विमानों से बमबारी कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: इधर डिफेंस डील, उधर इजरायल ने तुर्की-पाक को ठोका

सेना इसे अपनी बड़ी कामयाबी बता रही है। लेकिन सच तो यह है कि इस खूनी खेल में सबसे ज्यादा पिस आम नागरिक रहे हैं। जो हर दिन खौफ के साए में जीने को मजबूर हो चुके हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के जवाब में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने जो पलटवार किया है उसने पाकिस्तानी हुकूमत की नींद तक उड़ा दी है। बीएलए के लड़ाकों ने चगाई जिले में सीधे पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया। झाव इलाके में सेना के कैंप को निशाना बनाया गया और कुछ दार में पाकिस्तानी फौज के काफिले को उड़ाने का दावा किया जा रहा है। बलोच विद्रोही अब सीधे सामने आकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के ठिकानों पर काल बनकर टूट रहे हैं। बलूचिस्तान अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां उसे वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आता है। एक तरफ पाकिस्तानी सेना ताकत के दम पर इस आवाज को दबाने चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ बलोच लड़ाके आखिरी सांस तक लड़ने की कसम खा चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे