सियासी ड्रामे के बीच संजय राउत को ED का समन, आदित्य ठाकरे बोले- ये राजनीति नहीं, सर्कस बन गया है

By अनुराग गुप्ता | Jun 27, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद एवं नेता संजय राउत को समन भेजा है। जिस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये राजनीति नहीं है, ये अब सर्कस बन गया है। दरअसल, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया। 

ED समन पर क्या बोले राउत ?

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर घर में नोटिस आई होगी तो मैं देख लूंगा। जिस तरह की राजनीतिक हलचल महाराष्ट्र और देश में चल रही है, मुझे अंदेशा था कि मुझे और शिवसेना को रोकने के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ कुछ लोग एक साथ आएंगे और मुझे और मेरे साथी को तकलीफ देंगे।

उन्होंने कहा कि लेकिन आप चाहे मुझे कितनी भी तकलीफ दीजिए, मैं गुवाहाटी नहीं जाऊंगा। मैं बालासाहेब की शिवसेना के साथ खड़ा रहूंगा और उनकी साख बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। कल मेरी कई सभाएं हैं तो मैं उसके बाद ईडी से समय ले लूंगा लेकिन मैं ईडी के कार्यालय जरूर जाऊंगा। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 3 जुलाई को होगा बड़ा खेल, सभी बीजेपी नेताओं को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश 

शिवसेना सांसद ने कहा कि मैंने कल कहा था कि जितने भी लोग गुवाहाटी में हैं उनकी आत्मा मर गई है और जिनकी आत्मा मर जाती है उनका सिर्फ शरीर रह जाता है, उसका कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे शरीर का यहां आने से क्या होगा, उनका तो सिर्फ पोस्टमार्टम होता है। लोग उनके विचारों का पोस्टमार्टम करते हैं।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल

NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब