बेबीमून के लिए भारत में यह जगह हैं सबसे बेस्ट, यहां जाना न भूलें!

By सिमरन सिंह | Jul 19, 2022

आजकल ज्यादातर लोग अपने हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े पलों को यादगार बनाना चाहते हैं। इसलिए अपने हर पलों को अच्छे से मनाना चाहते हैं। फिर चाहे शादी की सालगिरह हो या फिर बर्थडे। हालांकि, मैरीज लाइफ में इसके अलावा भी कई और खास चीजें होती हैं इन्हीं में से एक बेबीमून आज के दौर में काफी चर्चित हे। ये एक तरह से हनीमून के जैसे ही होता है फर्क इतना होता है कि पति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जाते है। इस तरह से वो अपने घर में आने वाले नए सदस्य की शुरुआत करते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के स्कॉटलैंड के नाम से मशहूर है ये जगह, मानसून में घूमने के लिए है बेस्ट

पुडुचेरी

बेमीमून के लिए पुडुचेरी भी एक अच्छी जगह है। यहां की खूबसूरती देखकर आप तनाव मुक्त रहेंगे। साथ ही आपका और आपके पार्टनर का मूड भी काफी अच्छा बना रह सकता है। यहां आप तरह-तरह के स्वादिष्ट भोजन और नए स्वाद लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां से सनसेट का दृश्य देखकर आपको काफी अच्छा महसूस हो सकता है। यहां पर कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं। यहां बेबीमून के लिए हर वर्ष काफी संख्या में कपल्स आते हैं।

लैंसडाउन

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां स्थित लैंसडाउन बेबीमून के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है। यहां आप झील, पहाड़, नदी, झरने समेत कई सुंदर नजारे देख सकते हैं। लैंसडाउन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। भारतीय जवानों की छावनी होने के कारण ये जगह सुरक्षित भी मानी जाती है।

नैनीताल

नैनीताल की सुंदरता से आपका मन बेहद खुश हो सकता है। ये जगह बेबीमून के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां आप नैनी झील, टिफिन टॉप, नैनी पार्क जैसी कई अन्य जगह देख सकते हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके जरिए प्रकृतिक सुंदरता और शांति का भी लुत्फ उठा सकेंगे। अगर आप शांत वातावरण की तलाश कर रहे हैं तो नैनीताल एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां पहुंचने के लिए आप रोड या हवाई मार्ग से भी जा सकते हैं। हवाई मार्ग से जाने पर आपको देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर सड़क मार्ग के जरिए नैनीताल पहुंचना होगा।

इसे भी पढ़ें: प्रकृति का अनमोल उपहार है उत्तराखण्ड का पर्यटन स्थल रूपकुंड

उदयपुर

बेबीमून के लिए उदयपुर एक अच्छी जगह है। यहां हर साल कई लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां राजा-महाराजाओं के महल, किले और झीलों का आनंद लिया जा सकता है। बेबीमून के लिए ये जगह काफी शांत है, यहां आप तनाव से दूर और खुशी मन के साथ अच्छे पल बिता सकेंगे।

महाबलेश्वर

बेबीमून के लिए आप महाबलेश्वर भी जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती देखकर आपका दिल बाग-बाग हो सकता है। प्रकृति की गोद में बसे इस शहर में हर वर्ष कई सैलानी घूमने आया करते हैं। यहां आप सुंदर दृश्य और वाटरफॉल्स का आनंद ले सकते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

America और Iran के बीच डील करीब-करीब पक्की, Donald Trump जल्द कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Bihar Board Compartmental Result 2026: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी, Direct Link से तुरंत देखें परिणाम

Ebola Virus Alert: ग्लोबल इमरजेंसी के बीच भारत ने Congo-Uganda के लिए जारी की सख्त Travel Advisory

Box Office Clash: Ananya Panday की फिल्म को ठंडा Response, Drishyam 3 का जलवा बरकरार