‘अमेरिका के इतिहास में यह सबसे महत्वपूर्ण दिन है’: डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2024

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान के दिन मंगलवार को कहा कि ‘‘अमेरिका के इतिहास में यह सबसे महत्वूर्ण दिन है।’’

ट्रंप ने अपने समर्थकों को ईमेल भेजकर यह टिप्पणी की है। लाखों अमेरिकी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपना अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए देशभर में मतदान केंद्रों के सामने कतारों में खड़े हुए नजर आए।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अब आधिकारिक तौर पर यह चुनाव का दिन है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मतदाताओं का उत्साह चरम पर है क्योंकि लोग अमेरिका को दोबारा से महान बनाना चाहते हैं। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में लोग मतदान करने आएंगे, जिससे लंबी कतारें नजर आएंगी। आपको अपना वोट देना होगा, चाहे कितना भी समय लगे। कतार में खड़ें रहें।’’

अमेरिका में रविवार तक आठ करोड़ लोग मतदान कर चुके थे। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में मतदान किया। हैरिस ने ‘मेल-इन-बैलेट’ के जरिए मतदान किया, जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ़्ते डेलावेयर में मतदान किया था।

प्रमुख खबरें

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा