गुजरात में इसलिए बढ़ रही है मृत्यु दर, राज्य सरकार ने बताई वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

गांधीनगर। गुजरात सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों के पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने और चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करने में देरी अहमदाबाद और राज्य के शेष हिस्से में अधिक मृत्युदर के लिए जिम्मेदार है। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मृत्युदर देश में सर्वाधिक है। राज्य में मृत्युदर 6.22 प्रतिशत है और अहमदाबाद में यह दर और भी अधिक 7.2 प्रतिशत है। गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है। इसके अलावा 30 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,249 पहुंच गई है। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश