Monsoon में बिस्कुट-नमकीन नहीं होंगे सीले, यह Simple Kitchen Hack रखेगा एकदम Crispy

By अनन्या मिश्रा | Jul 07, 2026

बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की दिक्कतें लेकर आता है। इस मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। वहीं दाल-चालव और आटे आदि में भी कीड़े लगने लगते हैं। वहीं नमकीन और बिस्कुट भी जल्दी नरम पड़ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह हवा में नमी का बढ़ जाना होता है। कई लोग चीजों को सिलने से बचाने के लिए इनको फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन यह भी असरदार तरीका नहीं होता है।

जानें बटर पेपर वाला हैक

जब भी नमकीन-बिस्कुट को आप डिब्बे में रखें तो कंटेनर के अंदर बटर पेपर बिछा दें। इससे अंदर तक नमी नहीं जाएगी। वहीं इस तरीके से डिब्बे में रखी चीजों को सिलने से बचाया जा सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

एक साफ और सूखा एयरटाइट कंटेनर लें।

अब डिब्बे के अंदर बटर पेपर बिछा दें।

फिर इसमें नमकीन, बिस्कुट या टोस्ट रख दें।

इसके ऊपर से भी बटर पेपर की एक लेयर रख दें।

अब कंटेनर को अच्छे से बंद कर दें।

इस डिब्बे को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल

बता दें कि सिर्फ बटर पेपर लगाने से काम नहीं चलेगा, अगर कंटेनर सही से नहीं बंद होता है। ऐसा होने पर नमी अंदर आ जाएगी। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

पैकेट को खुला न छोड़ें

कई बार लोग बिस्कुट या नमकीन खाने के बाद पैकेट को खुला ही रहने देते हैं। इसलिए पैकेट खोलने के बाद इस पर या तो क्लिप लगा दें या फिर इसको किसी डिब्बे में रख दें।

प्रमुख खबरें

Kerala के Wayanad में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 1 की मौत, 7 लापता; रेस्क्यू जारी

Freshers Jobs: SBI, DSSSB और Navy में 5400+ पदों पर भर्ती, Graduates फौरन करें आवेदन

SEBI का बड़ा फैसला: Share Buyback की Open Market में वापसी, 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

Baruipur Rape-Murder: Agnimitra Paul बोलीं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, मिलेगी कड़ी सज़ा