Salwar Designs: आपकी सिंपल कुर्ती में चार चांद लगाएंगी ये लेटेस्ट सलवार डिज़ाइन, हर कोई करेगा तारीफ

By अनन्या मिश्रा | Sep 17, 2025

हर लड़की को सलवार-सूट पहनना काफी ज्यादा पसंद होता है। सलवार सूट कैरी करने के बाद आपकी लुक ट्रे़डिशनल नजर आता है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के डिफरेंट सूट मिल रहे हैं। जिनको आप अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं। यह एक ऐसा पहनावा है, जिसको आप कॉलेज, ऑफिस या वेडिंग फंक्शन कहीं भी पहनकर जा सकती हैं। आजकल महिलाएं भी साड़ी की जगह सूट पहनना अधिक पसंद करती हैं। कुर्ती के संग बॉटम में कोई लैगी तो कुछ पटियाला सलवार तो कोई नॉर्मल सलवार पहनता है।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों को स्मूथ और शाइनी बनाएंगी सुबह की ये आदतें, आप भी रूटीन में करें शामिल

पोंचू सलवार

आजकल पोंचू सलवार पैटर्न काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस सलवार का बॉटम नीचे से कम फैला होता है। आप इसको आसानी से पहनकर चल सकती हैं। पोंचू सलवार कैरी करने में भी काफी आरामदायक होती है। हालांकि इस सलवार का पूरा लुक प्लेन होता है और नीचे की तरफ कोई लेस का बॉर्डर लगवा सकती हैं। इस तरह से आपका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है। इस सलवार को आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों जगहों से खरीद सकती हैं। पोंचू सलवार आपको 250 से 400 रुपए की कीमत में आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ आप मोजड़ी जूती कैरी कर सकती हैं।

चुन्नटदार एम्ब्रॉयडरी सलवार

अगर आपको प्लेन कुर्ती के साथ अपने लुक को गॉर्जियस बनाना है, तो इसके लिए आप चुन्नटदार एम्ब्रॉडरी वाली सलवार जरूर खरीदें। आजकल यह सलवार काफी ज्यादा डिमांड में है। इस सलवार का नीचे का हिस्सा काफी ज्यादा संकरा होता है। अगर आप इस सलवार को शॉर्ट कुर्ती के साथ कैरी करती हैं, तो इससे आपका लुक क्लासी नजर आता है। इस तरह की चुन्नटदार एम्ब्रॉयडरी सलवार यंग गर्ल्स के लिए पहली पसंद होती है। ऑनलाइन में यह सलवार आपको 300 से 500 रुपए के बीच में मिल जाएगी। इसके साथ आप हाई हील्स फुटवियर कैरी कर सकती हैं।

थ्रेड वर्क सलवार

अगर आपको अपना लुक एलिगेंट रखना है, आप किसी भी सिंपल कुर्ती को कंट्रास्ट कलर की थ्रेड वर्क सलवार संग कैरी कर सकती हैं। यह सलवार आपको ब्यूटीफुल लुक देती है। इस सलवार का घेर एकदम नॉर्मल होता है और यह अधिकतर आपको कॉटन फैब्रिक में मिलती है। इस पर थ्रेड के साथ मिरर का भी वर्क होता है। ऐसे में इस सलवार का लुक काफी ज्यादा प्यारा लगता है। ऑनलाइन में यह सलवार 200 से 450 रुपए की कीमत में मिल जाएगा। आप इसके साथ राजस्थानी बीड्स वाली फ्लैट फुटवियर कैरी कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar 2 से इम्प्रेस हुए Vivek Agnihotri, फिल्म की तारीफ कर Aditya Dhar को दी एक खास नसीहत

हर महीने 25 हजार तक PNG कनेक्शन देने की तैयारी, दिल्ली में 4 लाख और देने का लक्ष्य

America ने Iran पर गिराया 907 किलो का बम! जानें कितने खतरनाक हैं बंकर बस्टर?

नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा के बाद भी बहुत कुछ करना होगा