By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 23, 2026
अक्सर आंखों के नीचे काले घेरे, आंखों के नीचे सूजन और आंखों का पीला होना, ये सभी चीजें हमारी सेहत से जुड़े होते हैं। हमारी आंखें शरीर से जुड़ी कई जरुरी बातों की जानकारी देते हैं। आंखों के नीचे सूजन आने का कारण शरीर में सोडियम की अधिकता हो सकती है या पेरिमेनोपॉज में होने वाले फ्ल्यूड रिटेंशन की वजह से भी हो सकता है। अगर आंखों में पीलापन बना रहता है तो इसके पीछे फैटी लिवर या पित्त से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है। आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि आयरन की कमी और हैवी पीरियड्स शामिल हैं। ऐसे में एक्सपर्ट बताते हैं कि डाइट में इस सलाद के एड ऑन करने से काफी फायदा मिलता है।
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सलाद
- एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि आपकी आंखों के नीचे काले घेरे रहे हैं, तो आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में आयरन रिच फूड को शामिल करें।
- चुकंदर खाने से शरीर में आयरन लेवल बढ़ता है और इसका सलाद आप मील्स के साथ ले सकते हैं।
- चुकंदर में नेचुरली रुप से काफी आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। यदि शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना चुकंदर सलाद में खाएंगे, तो इससे खून की कमी एनिमिया को दूर करने में मदद मिलेगी।
- चुकंदर में मौजूद फोलेट और आयरन मिलकर नई रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
- इसको और खास बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस, सेंधा नमक, काली मिर्च या आंवला मिला सकती है। नींबू और आंवला में मौजूद विटामिन-सी शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
- महिलाओं को पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जो चुकंदर खून की कमी को दूर कर सकता है।
- इसके साथ ही चुकंदर शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है और खून को साफ करता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है और थकान कम होती है।
- चुकंदर में फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारता है। ऐसे में चुकंदर का सेवन में डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब पाचन अच्छा होता है, तो शरीर पोषक तत्वों का अब्जॉर्बशन अच्छे से कर पाता है। अगर आप चाहे तो इसमें गाजर मिला सकते हैं।