मिलिए जुगाड़ू बाबा से, इनके पास है अपना खुद का in-built मास्क, वीडियो देखकर हँसी नहीं रोक पाएंगे

By प्रिया मिश्रा | Feb 04, 2022

देशभर में कोरोना वायरस एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नागरिकों से कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील कर रही हैं। लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करने को कहा जा रहा है। लेकिन अभी भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का सही से पालन नहीं कर रहे हैं। 

हाल ही में एक ऐसे ही बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिन्होंने मास्क ना पहनने की बेहद अजग वजह बताई है। उनका जवाब सुनकर सब हँस-हँस के लोटपोट हो रहे हैं।

बुजुर्ग बोले मेरे पास है खुद का मास्क 

खुद का इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बुजुर्ग से उनका नाम पूछता है। इस पर वे उसे अपना नाम बताते हैं- राम सिंह राठौड़। जब वीडियो बना रहे शख्स ने उनसे मास्क ना पहनने पर सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सब हँस-हँस के लोटपोट हो गए। बुजुर्ग ने कहा कि उनके पास उनका खुद का मास्क है। उन्होंने कहा इस मास्क को कभी भी लगा लो, कभी भी खोल लो। इसके बाद बुजुर्ग अपने होठों को नाक के ऊपर ले गए जिससे उनकी नाक और मुंह होठों के पीछे छिप जाते हैं। इस वीडियो को देखना मज़ेदार है और अभी तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। बड़ी तादाद में नेटीजेंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by GiDDa CoMpAnY (@giedde)

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग