Palmistry Tips: हथेली में है ये निशान तो जीवन में नहीं होगी धन-दौलत की कमी, जानिए क्या कहता है हस्तशास्त्र

By अनन्या मिश्रा | Mar 12, 2024

ज्योतिष शास्त्र में हाथ की रेखाओं को काफी ज्यादा विशेष माना गया है। क्योंकि हाथ की रेखाओं में व्यक्ति का भविष्य छिपा होता है। इन रेखाओं को देखकर भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हथेली पर छोटी-छोटी रेखाओं से मिलकर कुछ निशान या चिन्ह बने होते हैं। जिनका हस्तशास्त्र में विशेष महत्व माना गया है।

इसे भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 11 to 17 March 2024 | इन 5 राशियों के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और उत्साह, खुशियां होंगी दोगुनी!

मछली

कुछ लोगों की हथेली पर मछली का निशान बना होता है। हस्त शास्त्र जानकारों की मानें, तो हथेली पर कलाई की ब्रेसलेट लाइन के ठीक नीचे मछली का ये निशान होता है। जिन लोगों की हथेली पर मछली का निशान पाया जाता है, उन जातकों का हाथ कभी खाली नहीं रहता है। इन लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती है।

झंडा

व्यक्ति की हथेली पर झंडे का निशान भी काफी भाग्यशाली होता है। हेड लाइन या लाइफ लाइन से निकलकर जब सीधी रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है। वहीं दूसरे सिरे पर चौरस डिब्बा बना होता है, तो इसको झंडे का निशान माना जाता है। ऐसे जातकों को 40 साल की उम्र के बाद बेशुमार दौलत और खुशहाली मिलती है।

स्वास्तिक

हथेली पर पाया जाने वाला स्वास्तिक का निशान भी काफी शुभ माना जाता है। हथेली पर ये निशान तर्जनी उंगली के नीचे और उंगूठे के नीचे होता है। वहीं अंगूठे के नीचे स्वास्तिक का निशान होने से व्यक्ति को संपत्ति लाभ होता है। ऐसे जातक दान-धर्म के कार्यों में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

कमल

हथेली पर हार्ट लाइन के दूसरे सिरे पर तर्जनी और बीच वाली उंगली के बीच ट्राएगंल का निशान पाया जाए, तो इसको कमल का चिन्ह कहते हैं। जिन लोगों की हथेली पर कमल का निशान पाया जाता है, वह बेहद ज्ञानी और पढ़े-लिखे होते हैं।

मंदिर

तर्जनी उंगली के नीचे चौरस डिब्बे पर ट्राएंगल का निशान होता है। इसको हस्तशास्त्र में टेंपल का साइन कहा जाता है। बेहद कम लोगों की हथेली पर यह निशान पाया जाता है। हस्तशास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली पर यह निशान होता है। ऐसे लोग लग्जरी लाइफ के मालिक हैं। समाज में ऐसे जातकों को खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं

Asian Games में Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने ट्रैप मिक्स्ड टीम में जीता Gold Medal

Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें

अंकित से शादी, नमिक से हुकअप और... Priyanka Chahar Choudhary का रैपिड फायर हुआ वायरल