बीसीसीआई का ये नया नियम बदल देगा टी-20 लीग की कहानी, जानिए क्या है कॉन्सेप्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2022

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ टी-20 लीग के लिए एक नया नियम इम्पैक्ट प्लेयर प्रतिस्थापन पेश किया है। बीसीसीआई का ये नया नियम टी-20 क्रिकेट को और भी रोमांचक बना देगा। 

प्लेयिंग इलेवन में बदल सकते हैं खिलाड़ी 

इस नियम को लेकर बोर्ड ने सभी राज्य संघो को एक सर्कुलर भेज दिया है, जिसमें बताया गया है कि वे क्रिकेट के छोटे प्रारूप को इम्पैक्ट प्लेयर प्रतिस्थापन के जरिए और भी दिलचस्प बनाना चाहते हैं। इस नियम के बाद टीमें खिलाड़ी बदलकर अपनी जीत की संभावनाएं बढ़ा सकती हैं।

बोर्ड द्वारा सर्कुलर में लिखा गया, 'सभी टीमों को टॉस के दौरान 11 खिलाड़ियों के साथ-साथ 4 विकल्पों को सामने रखना होगा। टीम शीट में चुने गए 4 विकल्पों में से केवल एक खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर द्वारा प्रतिस्थापित खिलाड़ी शेष मैच में भाग नहीं ले सकता है, और ना ही उसे एक प्रतिस्थापन फील्डर के रूप में मैदान में लौटने की अनुमति होगी।'

इस नियम के अनुसार इम्पैक्ट प्लेयर मैच में पूरे 4 ओवर फेंक सकता है या बल्लेबाजी भी कर सकता है। हालांकि, यदि कोई खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हो जाता है, तो इम्पैक्ट प्लेयर को केवल ओवर के अंत में ही पेश किया जा सकता है, और वह केवल बल्लेबाजी कर सकता है। लेकिन यदि किसी खिलाड़ी को नियम के चलते निलंबित किया जाता है उस दौरान उस खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर द्वारा बदला नहीं जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी