Andhra Pradesh Travel: आंध्र प्रदेश का छिपा हुआ खजाना है यह जगह, एडवेंचर प्रेमियों के लिए है जन्नत

By अनन्या मिश्रा | Jan 27, 2025

दक्षिण भारत देश का एक प्रमुख और बेहद खूबसूरत हिस्सा है। दक्षिण भारत में कई ऐसी हसीन और शानदार जगहें हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। जब भी दक्षिण भारत में घूमने की बात होती है, तो कई लोग केरल, तमिलनाडु या फिर कर्नाटक का नाम लेते हैं। आंध्र प्रदेश में कई ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां पर सैलानियों की नजर से दूर हैं। आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडुमिली एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में कम पर्यटक ही जानते हैं। 

आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडुमिली घूमने के बाद लगभग पर्यटक आंध्र प्रदेश की कई फेमस जगहों को भूल जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मारेडुमिली की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

इस जगह की खासियत के बारे में जानने से पहले बता दें कि मारेडुमिली आंध्र प्रदेश में है। यह जगह आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक गांव है। यह गांव पहाड़ों से घिरा है। इसलिए इस जगह को बेहद खास माना जाता है। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से 774 किमी, राजमहेंद्रवरम से 83 किमी और रेलहेड शहर से करीब 85 किमी की दूरी पर मारेडुमिली स्थित है।

मारेडुमिली की खासियत

मारेडुमिली आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित है। इस जगह की खूबसूरती चंद मिनटों में किसी को भी मोहित कर सकती है। यहां पर घने जंगल, हरे-भरे खेत, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।

बताया जाता है कि यह जगह आंध्र प्रदेश का छिपा हुआ खजाना है, जो बेहद शांत है। यहां पर कई ऐसी नदियां बहती हैं, जो यहां की खूबसूरती बढ़ाती है। मारेडुमिली को इको टूरिज्म का हसीन खजाना माना जाता है। मारेडुमिली का शांत और शुद्ध वातावरण लोगों को खूब आकर्षित करता है।

सैलानियों के लिए क्यों खास है मारेडुमिली

सैलानियों के लिए मारेडुमिली बेहद खास माना जाता है। माना जाता है कि यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मारेडुमिली में लोगों को यहां की हरियाली सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

पर्यटक सुकून के पल बिताने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए मारेडुमिली पहुंचते रहते हैं। यहां पर घूमने के बाद आप आंध्र प्रदेश की कई फेमस जगहों को भूल जाएंगे।

इन लोगों के खास है मारेडुमिली

एडवेंचर प्रेमियों के लिए मारेडुमिली काफी खास माना जाता है। इस जगह के बारे में कई लोगों का मानना है कि यह बोटिंग, कैंपिंग और बर्ड वॉचिंग जैसी शानदार एक्टिविटीज के लिए जन्नत से कम नहीं है। 

यह जगह ट्रेकर्स के बीच काफी फेमस है। बताया जाता है कि यहां पर कई ट्रेल्स हैं, जिन पर ट्रैकिंग की जा सकती है। ट्रैकिंग के दौरान आप बेहतरीन और यादगार फोटोग्राफी कर सकते हैं। जह आप मारेडुमिली आएं, तो आप मान्याम व्यूपॉइंट और जंगल स्टार कैंपसाइट जैसी जगहों को एक्सप्लोर जरूर करें।

मारेडुमिली घूमने का सही समय

बता दें कि मारेडुमिली घूमने का सही समय नवंबर से लेकर जनवरी के बीच माना जाता है। वहीं जब देश के अन्य हिस्सों में ठंड पड़ती है, तब यहां का टेंपरेचर 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। गर्मियों में यहां पर भी बहुत गर्मी पड़ती है।

प्रमुख खबरें

US-Israel Relations | टूटने की कगार पर ऐतिहासिक दोस्ती, ईरान शांति समझौते ने अमेरिका और इज़राइल के बीच पैदा की गहरी दरार

Delhi Mangolpuri Market Fire | दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग! फर्नीचर बाजार की 6 दुकानें और टेम्पो जलकर खाक

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे