Linga Bhairavi Temple: देश का वो शक्तिशाली मंदिर जहां पीरियड्स नहीं हैं Taboo, Samantha ने भी यहीं रचाई थी शादी

By अनन्या मिश्रा | Feb 10, 2026

भारत के तमिलनाडु में स्थित लिंग भैरवी मंदिर को एक चमत्कारी मंदिर माना जाता है। यह एक ऐसा मंदिर है, जहां पर पारंपरिक ढंग से देवी की पूजा होती है। यहां पर महिलाओं के लिए मासिक धर्म को अशुभ नहीं माना जाता है। महिलाएं इस मंदिर में पीरियड के दौरान भी दर्शन के लिए आ सकती हैं। यह मंदिर इसलिए भी चर्चा में हैं, क्योंकि हाल ही में इस मंदिर में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने निर्देशक/फिल्ममेकर राज निदीमोरू से शादी रचाई है।

इसे भी पढ़ें: Kashi Vishwanath Yatra: Varanasi जाने का है प्लान, बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले जान लें नियम, आरती का Time और पूरा Guide

लिंग भैरवी मंदिर

लिंग भैरवी मंदिर एक आश्रम में स्थित है, जोकि तमिलनाडु के कोयंबटूर में है। ईशा योग सेंटर के परिसर के अंदर यह मंदिर बना है। अगर आप कोयम्बटूर शहर से यहां पर दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो करीब 30 किमी पश्चिम में आपको यात्रा करना होगा।

ऐसे पहुंचे मंदिर

आप ट्रेन, बस, टैक्सी और कार से लिंग भैरवी मंदिर आ सकते हैं। यहां पर पहुंचने की अच्छी सुविधा है। इसलिए यात्रा में परेशानी नहीं होगी। कोयम्बटूर रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब 30 किमी दूर है।

अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं, तो आप कोयम्बटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कैब या टैक्सी लेकर यहां आ सकते हैं।

कोयम्बटूर से ईशा सेंटर के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर आने के लिए आप एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसें मिल जाती हैं।

आप रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से टैक्सी भी बुक की जा सकती है।

अगर आप अपनी गाड़ी से यहां आ रहे हैं, तो कोयम्बटूर से पेरूर/सिरुवानी रोड- उक्कदम-अलंदुरई और इरुतुपल्लम जंक्शन पहुंचे। फिर 8 किमी आगे पूंदी से 2 किमी पहले आपको लिंग भैरवी मंदिर मिल जाएगा।

मंदिर की खासियत

इस मंदिर में स्थापित देवी की मूर्ति एक लिंग रूप में है। लिंग भैरवी मंदिर महिलात्मक शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

इस मंदिर के परिसर में विशाल आदियोगी, शिवा का स्टेच्यू है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर

World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड