Raksha Bandhan Sweet Recipe: इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं मटका केसर फिरनी, इसके आगे फीके पड़ जाएंगे सब पकवान

By अनन्या मिश्रा | Aug 13, 2024

अगस्त के महीने में तमाम व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को भाई-बहन के प्यार के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में हर बहन अपने भाई के लिए मीठे व्यंजन बनाकर तैयार करती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ एक बहुत सरल मीठी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इस रेसिपी को फिरनी कहा जाता है औऱ मिट्टी के बर्तन में परोसने के कारण इसको मटका फिरनी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Special: किचन में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

मुख्य पकवान के लिए

डेयरी और चीज- 1/2 लीटर

चावल और ब्रेड- 1 कप

डेयरी और पनीर- 1 जरूरत के अनुसार

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक पैन में दूध डालें और उसमें केसर डालकर अच्छे से पकाएं। आपको दूध को तब तक चलाते रहना है, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद पैन में सूजी और चावल डाल दें और मीडियम आंच पर पकने दें। अब इसमें केसर डालें और 8-10 मिनट कर चावल के साथ पकाएं। अब इसमें कंडेंस मिल्क और खोवा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे इतने अच्छे तरीके से मिक्स करना है कि इसमें गुठलियां न पड़ें। अंत में इसमें शक्कर डालकर मीडियम आंच पर थोड़ी देर और पका लें।

बता दें कि फिरनी बनाते समय इस बात का ख्याल रखें कि आप इसको चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहें। क्योंकि जैसे-जैसे यह पकने लगता है तो नीचे चिपकने लगता है, इसलिए लगातार इसको चम्मच से चलाते रहें। अब गैस बंद कर दें। इस आसान तरीके से फिरनी बनकर तैयार है और अब इसको ठंडा होने के लिए रख दें। आप इसे परोसने के लिए छोटे-छोटे मिट्टी के मटके का इस्तेमाल करें। फिरनी को ठंडा करने के बाद ही मटके में परोसें। यह जल्दी और आसानी से बनने वाला व्यंजन है। मिट्टी के बर्तन में परोसने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

प्रमुख खबरें

Indian Army की ट्रेनिंग से तैयार होंगे 60,000 Civil Defence स्वयंसेवक, Drone खतरों पर रहेगा फोकस

Asian Para Games के समापन समारोह में Mona Agarwal और Nishad Kumar संभालेंगे तिरंगा

PNB कंसोर्टियम से 326 करोड़ की धोखाधड़ी, Hyderabad और सिकंदराबाद में ED की रेड

Om Prakash Mathur बने Kerala के 29वें राज्यपाल, Lok Bhavan में ली पद की शपथ