बिहार में इस बार 14,000 से अधिक मतदाता होंगे 100 वर्ष से अधिक आयु के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

बिहार में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में 100 वर्ष से अधिक आयु वाले लगभग 14,000 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

आयोग के अनुसार, एक जनवरी तक 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 16,07,527 थी जो एसआईआर के बाद घटकर 4,03,985 रह गई। महिला मतदाताओं की संख्या भी एक जनवरी को 3.72 करोड़ से घटकर पुनरीक्षण के बाद 3.49 करोड़ रह गई।

वहीं, पुरुष मतदाताओं की संख्या 4.07 करोड़ से घटकर 3.92 करोड़ रह गई। तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी 2,104 से घटकर 1,725 रह गई है। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरण में छह और 11 नवंबर को होंगे।

आयोग ने आयु वर्गवार या जिला-वार आंकड़े जारी नहीं किए हैं और न ही यह बताया है कि कितने मतदाताओं के नाम उनकी मौत हो जाने के कारण हटाए गए। पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य में कुल 7.89 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे।

इस प्रक्रिया के दौरान 65 लाख नाम हटाए गए और एक अगस्त को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में 7.24 करोड़ मतदाता शामिल थे।इसके बाद 3.66 लाख अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए और प्रपत्र-6 के माध्यम से 21.53 लाख नए मतदाता जोड़े गए। इस प्रकार अंतिम मतदाता संख्या 7.42 करोड़ हो गई।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया