Varanasi में इस बार 'हर घर मोदी' नहीं बल्कि 'हर दिल में मोदी' नजर आ रहा है

By नीरज कुमार दुबे | May 21, 2024

आपने अक्सर देखा-सुना होगा कि भाजपा की ओर से 'हर घर मोदी' नारा लगाया जाता है लेकिन इस बार लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'हर दिल में मोदी' नारा लगाया जा रहा है। वाराणसी में आप जहां भी देखेंगे वहां आपको मोदी का काम और नाम दोनों नजर आयेगा। पिछले 10 वर्षों में वाराणसी की तस्वीर काफी हद तक बदल गयी है। आज यहां खंभों पर लटकते तार आपको नजर नहीं आयेंगे। आज आपको काशी में विभिन्न जगहों पर गंदगी के ढेर नहीं बल्कि जगह-जगह रखे डस्टबिन नजर आयेंगे। पिछले दस वर्षों में काशी को तमाम पुल-पुलिया मिले, रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ, रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र जैसे विभिन्न नये आयोजन स्थल मिले, गंगा की सफाई हुई, गंगा के घाटों का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण हुआ। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना जिससे भक्तों को दर्शनों में आसानी तो हुई ही साथ ही मंदिर की दिव्यता और भव्यता भी बढ़ी। आज गोवा से ज्यादा पर्यटक काशी आ रहे हैं तो वह संभव हो पाया है मोदी की वजह से क्योंकि उन्होंने यहां के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए विभिन्न स्थलों का सौंदर्यीकरण भी किया और काशी की देश के अन्य भागों के साथ रेल और वायु संपर्क की सेवाएं भी बढ़ाईं।

इसे भी पढ़ें: BJD Vs BJP की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? अबकी बार Odisha में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

प्रभासाक्षी ने पाया कि जिन-जिन राज्यों में चुनाव समाप्त होते जा रहे हैं वहां-वहां से नेता और कार्यकर्ता वाराणसी पहुँच रहे हैं ताकि मोदी के लिए चुनाव प्रचार कर सकें। हमने जब मुंबई और केरल से आये भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ गंगा की लहर है तो दूसरी ओर मोदी की लहर है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं इसलिए हम बिना मौसम तथा अन्य चीजों की परवाह किये बिना यहां आये हैं ताकि खुद को तपा कर भारत माता की सेवा कर रहे तपस्वी प्रधानमंत्री की कुछ मदद कर सकें।

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में जिस तरह समाज के सभी वर्गों की भीड़ लगी रहती है उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि उन्हें चुनावों में इस बार भारी जन समर्थन मिलने जा रहा है। वाराणसी में एक खास बात हमें यह दिखी कि आप किसी भी दुकान पर जाइये और चुनाव के बारे में पहला सवाल करते ही लोग कह देते हैं- अबकी बार 400 पार।

-नीरज कुमार दुबे

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष