नीतीश के मन में क्या है? इस बार 2017 की तर्ज पर नहीं बल्कि बीजेपी कोटे के मंत्रियों को बर्खास्त कर चुनेंगे एग्जिट का रास्ता!

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2022

4 नवंबर, साल 1974 : एक ही तीर पर कैसे रुकूँ मै, आज लहरों में निमंत्रण है’’ हरिवंश राय बच्चन की इस कविता को उस वक़्त जयप्रकाश नारायण ने गाँधी मैदान में दोहराया था l जेपी के एक चेले की आवाज गूंजती है- मैं नीतीश कुमार...वक़्त था - 03 मार्च 2000 तब महज एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बने, नीतीश ने पर्याप्त बहुमत नहीं था इसलिए इस्तीफा दे दिया। लेकिन वो कहते हैं न कि शेर जब दो कदम पीछे लेता है तो छलांग भी उतनी ही लंबी लगाता है। हुआ भी कुछ ऐसा ही। बिहार में सरकार किसी की भी हो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहते हैं। लेकिन इन दिनों नीतीश कुमार को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। आरसीपी फैक्टर से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक के कई कारण भी गिनाए जा रहे हैं। इसी को नीतीश की केंद्र की लगातार हुई बैठकों से किनारा काटने की वजह भी बता रहे हैं। इसके साथ ही एक बात और जो इन दिनों बिहार की राजधानी पटना से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक की फिजाओं में तैर रही है वो ये कि अगले 48 घंटों में नीतीश कुछ बड़ा फैसला लेने वाले हैं। बड़ा फैसला की बात जब भी होती है तो तमाम राजनीतिक विशलेषकों की सुई बीजेपी का साथ छोड़ राजद से हाथ मिलाने पर आकर टिक जाती है। उधर राजद की तरफ से भी तो मानों इसी पल का इंतजार किया जा रहा हो। ऐसे में क्या नीतश कुमार एक  बार फिर से गठबंधन तोड़ नई सहयोगी के साथ सरकार बनाने वाले हैं?

इसे भी पढ़ें: चिराग ने नीतीश को दी बहस की चुनौती, कहा- दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गई

इन सारी रणनीति के पीछे की बड़ी वजह जदयू के सूत्रों के हवाले से ये बताई जा रही है कि राजभवन में राज्यपाल की तरफ से मामला नहीं फंसवाना चाहते हैं। नीतीश बिना की शोर शराबे के अपने काम को अंजाम दिए  जाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में राजभवन में मामला फंसना, फिर अदालत में इसे चुनौती दिए जाने की बातों को ध्यान में रखते हुए वो ऐसा कोई मौका उन्हें नहीं देना चाहते हैं। कल का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम रहने वाला है। जदयू से लेकर राजद तक और यहां तक की कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों की मीटिंग बुलाई है। वहीं बिहार की तमाम हलचलों के बीच तेजस्वी यादव खुद भगवान शिव की अराधना करने बैठे हैं। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबडी देवी का आवास मंत्रोच्चार से गूंज रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सत्ता में वापसी से पहले राबड़ी आवास में भगवान की अराधना की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर