भाजपा ने चोरी किया था कांग्रेस का जनादेश, इस बार हमें मिलेगा स्पष्ट बहुमत: राहुल गांधी

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2022

पणजी। गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि गोवा में बेरोजगारी सभी को दिखाई दे रही है और यहां का हर युवा जानता है इसके बारे में। पर्टयन की समस्या भी सभी जानते हैं। पिछले 5 साल भाजपा ने जो राज किया है उसे उन्होंने यहां से चोरी की थी। यह उनकी बहुमत नहीं थी। 

इसे भी पढ़ें: तृणमूल के गोवा की राजनीति में आने के बाद ईडी ने मुझे 10 बार बुलाया: अभिषेक बनर्जी 

उन्होंने कहा कि गोवा ने 5 साल पहले कहा था कि हम कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। भाजपा ने पैसा देकर बहुमत को चुराया है और फिर उन्होंने पिछले 5 साल में कुछ नहीं किया। यह यहां का हर एक व्यक्ति जानता है। भाजपा अब यहां पर आकर कहती है कि 2012 से पहले कुछ नहीं हुआ लेकिन सच्चाई गोवा जानती है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास गोवा के लिए एक विजन है। मैं उसके बारे में आपको बता देता हूं। हमने न्याय योजना लागू करने की बात कही है। जिसमें जरूरतमंद परिवारों को 6,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। 30 फीसदी महिलाओं को सरकारी नौकरी देंगे। बजट में 5,000 करोड़ रुपए रोजगार पैदा करने के लिए देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि गोवा को हम आईटी हब बनाएंगे। इसके साथ ही हम सत्ता में आने के तुरंत बाद ही स्थायी और कानूनी तरीके से खनन प्रक्रिया पर काम करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम गोवा की सरकार बनाना चाहते हैं। हम गोवा की जनता की आवाज को सुनना चाहते हैं और उसका आदर करना चाहते हैं। यहां जनता ने हमसे कहा कि हम डिफेक्टर नहीं चाहते हैं। ऐसे में हमने एक भी डिफेक्टर को टिकट नहीं दिया। हमने युवाओं को मौका दिया है। क्योंकि हम जानते है कि गोवा की राजनीति को एक नई सोच के साथ बदलना चाहते हैं। गोवा की जनता से बातचीत के बाद घोषणापत्र बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के लिए उपयोगी है गोवा, PM मोदी बोले- कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार का लूटतंत्र बनाकर रखा था 

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू गोवा को 1947 में कुछ घंटों में आजाद करा सकते थे इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम भटकाने का है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उन्हें इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि गोवा को अपने भविष्य की बात करनी है। नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने यहां पिछले 5 साल में कुछ नहीं किया है। ऐसे में वो भटका रहे हैं। साल 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा, 15 लाख रुपए आपके बैंक खातों में डालूंगा। आज वो भाषण में क्यों नहीं कहते हैं कि रोजगार दूंगा, किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा, भ्रष्टाचार हटा दूंगा, नोटबंदी की बात क्यों नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यह सब फेल है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत