राखी सावंत का कोरोना पर नया ड्रामा, वीडियो में देखें भगवान से क्या कह रही है

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2020

कोरोना वायरस के कहर ने जैसे दुनिया की रफ्तार ही रोक दी हो। चारो तरफ कोरोना का ही खौफ है। ऐसे में हर कोई कोरोना से बचने के लिए अपनी-अपनी राय दे रहा है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने  अपने सोशल मीडिया पर सावधानियां बरते के बारे में कह रहे हैं। अब ऐसे में भला विवादों की रानी राखी सावंत कैसे पीछे हट सकती थी। कोरोना को देश से भगाने की होड़ में वो भी कूद पड़ी है। जहां सभी ने कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने की हिदायत दी है वहीं राखी ने कोरोना पर अपनी अनोखी पेशकश की है।

राखी सावंत का कोरोना वायरस को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी लोगों को कोरोना से सावधान रहने की सलाह दे रही हैं और चीन की तरफ से प्रभु से माफी मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि वह सांप, कुत्ते और बिल्ली खाने वाले चीन के लोगों की तरफ से भी माफी मांग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस जूही चावला के भाई की हुई थी दर्दनाक मौत, जब भी याद आती है तो...

कोरोना वायरस के चलते राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है। मीडिया में बनें रहने के लिए राखी कुछ न कुछ उटपटांग चीजें करती रहती है। कभी अपनी शादी की झूठी खबर तो कभी अपनी बयान बाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज, हल्की बारिश के आसार

Rupee कमजोर होकर US Dollar के खिलाफ 95.42 पर पहुंचा, कच्चे तेल में तेजी बनी वजह

Praggnanandhaa ने Sinquefield Cup में सिंदारोव को हराया, हासिल की पहली जीत