Shangarh Travel Trip: हिमाचल की सैंज वैली का ये गांव है जन्नत, बेहद कम बजट में मिलेगा सुकून

By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2026

भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिनको देखकर हर कोई कायल हो जाता है। वहीं घूमने-फिरने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है आमतौर पर लोग गर्मियों में शिमला-मनाली, नैनीताल या फिर मसूरी आदि जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन इन जगहों पर भीड़ बहुत होती है। उत्तराखंड और हिमाचल में कई ऐसे हिडन डेस्टिनेशन हैं, जिनकी सुंदरता देखने लायक होती है। वहीं खास बात यह है कि इन जगहों पर शिमला-मनाली जैसी भीड़ भी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip 

जानिए कहां है शानगढ़

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज वैली में शानगढ़ बसा हुआ है। यह एक बेहद खूबसूरत गांव है। यहां पर आपको हरे-भरे मैदान, पहाड़ों के सुंदर नजारे, देवदार के पेड़ आदि देखने को मिलेंगे। अगर आप शांत और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो शानगढ़ परफेक्ट जगह है।

शानगढ़ मैदान

शानगढ़ मैदान यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है। यहां पर चारों ओर पहाड़ और बीच में हराभरा मैदान देखने में काफी अच्छा लगता है। यहां पर आप फोटोग्राफी भी कर सकती हैं। वहीं सुकून भरे कुछ पल भी बिता सकती हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

अगर आप नेचर लवर हैं और ट्रैकिंग पसंद है, तो यह जगह बेस्ट है। यहां के जंगल, कई तरह पक्षी, पेड़ पौधे और खूबसूरत पहाड़ी रास्ते देखकर मन को सुकून का एहसास होता है।

बरशानगढ़ वॉटरफाल

यहां पर दूधिया सफेद झरना देखने को म‍िलेगा और यह बेहद खूबसूरत लगता है। इसके अलावा यहां पर आपको पाइन के खूबसूरत पेड़ मिलेंगे। झरने की आवाज और पक्षियों की चहचहाहट से आपका मन खुश हो जाएगा।

ऐसे पहुंचे शानगढ़

आप बाई रोड शानगढ़ पहुंच सकती हैं। अगर आप दिल्ली से यहां आने का प्लान कर रही हैं, तो आपको करीब 8 से 9 घंटे का समय लग सकता है। आप इन रास्तों के जरिए शानगढ़ पहुंचेंगी।

मंडी

औट

सैंज

इन जगहों से होते हुए आप शानगढ़ पहुंच सकती हैं। इस दौरान यहां पर बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

कहां रुकें

यहां पर रुकने के लिए होमस्टे एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां पर आपको बड़े होटल कम और होमस्टे ज्यादा मिलेंगे। यहां पर आप लोकल फूड ट्राई कर सकती हैं और खर्च भी कम आएगा। वहीं कैंपिंग का भी मजा ले सकती हैं। लेकिन मौसम की जानकारी लेने के बाद ही कैंपिंग प्लान करना चाहिए।

घूमने का समय

मार्च से जून के महीने में यहां पर मौसम काफी ज्यादा सुहावना रहता है। यहां पर हरियाली भी काफी सुंदर दिखती है।

वहीं सितंबर से नवंबर में बारिश के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार