Assam Hidden Places: गुवाहाटी के पास मौजूद यह गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने

By अनन्या मिश्रा | Nov 12, 2025

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने जाने वाले सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में असम पहले नंबर पर आता है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित प्राकृतिक सुंदरता, चार बागानों और जैवविविधता का खजाना है। यह बांग्लादेश और भूटान दोनों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है। यह राज्य गुवाहाटी जैसी खूबसूरत जगह और कामाख्या मंदिर जैसे फेमस धार्मिक स्थल के लिए पूरे देश में फेमस है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको असम के चाय बागों के बीच में स्थित सरलपारा की खासियत और इसकी खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: दिल्ली की यमुना में गोवा-मुंबई जैसा क्रूज अनुभव, दिसंबर से शुरू होगा यादगार सफर

क्यों फेमस है सरलपारा

भूटान सीमा के पास स्थित सरलपारा पूरे असम के सबसे फेमस और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट माना जाता है। सरलपारा की शानदार प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, झरना और घाटियां खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। सरलपारा के आसपास कई खूबसूरत चाय के बागान भी मौजूद हैं, जोकि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।

सरलपारा में मौजूद घास के मैदान और मैदान के बीच बहने वाली एक छोटी नदी सैलानियों को सबसे ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करती है। इसको प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

यह जगह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा शानदार और लुभावने सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा कई किस्म के फूलों के लिए भी जाना जाता है।

पर्यटकों के लिए क्यों खास है सरलपारा

यह जगह पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है। यहां पर स्थानीय ही नहीं बल्कि असम के दूर-दराज से लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

वीकेंड में यहां पर भारी संख्या में लोग परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। यहां पर कई लोग दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।

सरलपारा पर्यटकों के बीच सिर्फ पिकनिक स्पॉक के तौर पर ही नहीं बल्कि एडवेंचर स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई पर्यटक हाइकिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही सरलपारा की खूबसूरती के बीच यादगार फोटोग्राफी कर सकते हैं।

आसपास घूमने की जगहें

सरलपारा के आसपास कई ऐसी शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं। जिसकी खूबसूरती आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। सरलपारा के आसपास आप बोरनोखोरी गांव, बेटीया जंगल, टी गार्डन और गौरांग नदी जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू