SEBI की नए चेयरपर्सन की इतनी होगी सैलरी, सुविधाओं का ब्यौरा जानें यहां

By रितिका कमठान | Jan 27, 2025

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को जल्द ही नया चेयरमैन मिलने वाला है। सरकार ने नए पद के लिए उम्मीदवारों को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पद के लिए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने आवेदन मांगने वाले समाचार पत्रों में विज्ञापन छपवाए हैं।

नए सेबी अध्यक्ष के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 25 वर्ष से अधिक का प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार के पास प्रतिभूति बाजार से संबंधित समस्याओं से निपटने की क्षमता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कानून, वित्त, अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र से संबंधित अनुभव होना चाहिए।

इस विज्ञापन के मुताबिक सरकार वित्तीय क्षेत्र विनियामक नियुक्ति खोज समिति की सिफारिश सेबी प्रमुख की नियुक्ति होगी। समिति योग्यता के आधार पर अन्य व्यक्ति की भी सिफारिश की जा सकती है, जिसने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया हो उसकी भी। 

बता दें कि इस पद पर नियुक्ति पाने वाले उम्मीदवार को भारत सरकार के सचिव के समान ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस पद को पाने वाले उम्मीदवार को घर और कार के बिना ही वेतन 5,62,500 रुपये प्रति माह होगा। 

बता दें कि वर्तमान में सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच है, जिन्होंने इस पद को मार्च 2022 को संभाला था। उन्हें ये पद तीन साल के लिए दिया गया है। 28 फरवरी तक सेबी प्रमुख की नियुक्ती है। सेबी की अध्यक्ष बनने वाली माधबी पुरी बुच पहली महिला थी। 

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें