अपनी मूछों पर गर्व करती हैं यह महिला, जानें सालों से क्यों नहीं हटाए चेहरे के बाल

By प्रिया मिश्रा | Jul 25, 2022

जब भी हम अपने दिमाग में एक खूबसूरत महिला की कल्पना करते हैं तो हमारे सामने एक ऐसी महिला की छवि बनती है जो एकदम सजी-संवरी हो और जिसके भौंहें और बाल सेट हों। दरअसल, समाज में लोगों ने हर चीज की एक परिभाषा तय कर दी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीते हैं। ऐसी ही एक महिला हैं केरल की रहने वाली शायजा। वे गर्व से मूंछें रखती हैं और उन्हें इसमें कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में युवाओं को लगी Condom की लत! नशे के लिए ऐसे कर रहे हैं इस्तेमाल, अचानक बढ़ी डिमांड

जो लोग शायजा को पहली बार देखने हैं उनका एक ही सवाल होता है कि वे अपने बालों को साफ क्यों नहीं करती हैं। इस सवाल के जवाब में शायजा ने कहा कि उन्हें अपने बाल पसंद हैं और वो खुद को इसी तरह से अपना चुकी हैं। पहले वो अपने चेहरे के बालों को साफ करती थीं लेकिन अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं हैं। उनके बाल ज्यादा घने होने लगे तो शायजा ने अपने फेशियल हेयर के साफ करना पूरी तरह से बंद कर दिया। आपको बता दें कि पीसीओडी या अन्य बीमारियों के कारण कई महिलाओं को फेशियल हेयर की समस्या होती है। इस बीमारी में महिलाओं के चेहरे पर बालों की ग्रोथ काफी ज्यादा होने लगती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर