इंसानों को त्याग कर वस्तुओं से शादी कर रही हैं महिलाऐं, किसी ने एफिल टॉवर तो किसी ने हवाई जहाज संग किया रोमांस

By प्रिया मिश्रा | Jul 01, 2022

आजकल लोग अपनी सेक्सुअल प्रेफरेंस यानि लैंगिकता को लेकर काफी सजग हो गए हैं। कोई गे मैरिज, लेस्बियन मैरिज तो कोई सोलोगैमी भी कर रहा है। लेकिन जहाँ अभी भी लोग समलैंगिक रिश्ते को गलत नज़रों से देखते हैं, वहीं दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी अजीबोगरीब शादियों के बारे में पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। इनमें से एक महिला ने एफिल टॉवर से शदी की थी। 

अब 55 वर्षीय एरिका को एक नई वस्तु से प्यार हो गया है। उनका दावा है कि एफिल टावर के साथ 15 साल बिताने के बाद जीवन नीरस हो गया है। इसलिए वह अपने पुराने 'जीवनसाथी' को छोड़कर नए की तलाश में थीं। हाल ही में एरिका ने फेंस के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उसे इस पर प्यार आने लगा है।

एरिका ने अपनी लव स्टोरी लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, "फेंस मेरे लिए एक दिलचस्प वस्तु है।" एरिका ने कहा कि फेंस का डिज़ाइन मुझे आकर्षित करते हैं। वीडियो में एरिका ने बताया कि फेंस काफी खतरनाक होते हैं। लेकिन यही कारण है कि उसे फेंस पसंद आ गया है। 

केवल एरिक ही नहीं, कई अन्य लोग भी हैं जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से किसी चीज़ की ओर आकर्षित होते हैं। कुछ दिनों पहले जर्मनी की एक महिला को इस शौक के बारे में पता चला। सारा रोडो नाम की इस महिला को बोइंग 737 से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, उन्हें बोइंग 737 के साथ रोमांस करना भी पसंद है! 'माई स्ट्रेंज एडिक्शन' नाम की एक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्री में हाल ही में एक शख्स की कार से सेक्स करने की कहानी बताई गई है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका