Popular Foods 2024: इस साल इन फेमस डिशेज ने जीता लोगों का दिल, आप भी करें ट्राई

By अनन्या मिश्रा | Dec 03, 2024

हर साल हमने फूड ट्रेंड्स को बदलते देखा है। अक्सर नई-नई रेसिपीज हमें लुभाती हैं। तो वहीं कई बार पुरानी रेसिपीज के फ्यूजन भी कमाल के होते हैं। ठीक इसी तरह साल 2024 में पाक कला की दुनिया ने पारंपरिक स्वाद और फ्यूजन व्यंजनों का एक बेहद रोमांचक मिश्रण देखने को मिला। कुछ डिशेज टॉप पर रहीं, तो कुछ फूड्स बेहद पॉपुलर हुए। अब नए साल में फूड इंडस्ट्री हम सभी को कैसे सरप्राइज करती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। अगर आप भी हर बार कुछ नया खाना ट्राई करना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस साल के पॉपुलर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

वड़ा पाव

बटर चिकन बाओ

बटर चिकन बाओ ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। चीनी बाओ और भारतीय बटर चिकन की यह जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आई। साल 2024 में इस डिश को आपने भी कई मेन्यू लिस्ट में देखा होगा। मलाईदार मसालेदार चिकन को फूले हुए बाओ बन्स भरने के बाद जो कॉम्बिनेशन बनकर तैयार हुआ वह हिट रहा। दही और मसालों में मैरीनेट चिकन को टमाटर और काजू वाली ग्रेवी को पकाकर मीठे स्टीम्ड बाओ बन्स में भरकर परोसा जाता है।

मलाई कुल्फी आइसक्रीम सैंडविच

कुल्फी और आइस्क्रीम दो अलग-अलग चीजें हैं। तो वहीं सैंडविच एक स्नैक है। लेकिन क्या किसी ने सोचा था कि इस सब चीजों को मिलाकर नई डिश बनाई जा सकती है। पिछले कुछ महीनों में इस फ्यूजन ने बड़ा बज क्रिएट किया। लोगों को यह एक्सपेरिमेंट काफी पसंद आया। तो कुछ ने इसे बकवास भी बताया। वॉफल सैंडविच के साथ पारंपरिक मलाई कुल्फी को मॉर्डन डेजर्ट में बदला गया। वॉफल के बीच मलाई कुल्फी के स्लाइस और ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर इसको सर्व किया जाता है।

मैंगो लस्सी

जुलाई महीने टेस्ट एटलस ने फिर से बेस्ट और वर्स्ड फूड की लिस्ट जारी की थी। जिसमें मैंगो लस्सी ने पहला स्थान पाया था। भारतीय लोगों को आम तो बहुत पसंद है। साथ ही गर्मियों में धूप से राहत देने वाली लस्सी भी समर ड्रिंक में टॉप पर है। दोनों के कॉम्बिनेशन का स्वाद लोगों को पसंद आता है। यही वजह है कि आम से बनी यह ड्रिंक बेस्ट इंडियन फूड का खिताब अपने नाम करने में सफल रही। 

सुशी समोसा

यह एक जापानी डिश है, जिसको फिश, स्टिकी राइस, सीवीड और सोया सॉस से बनाया जाता है। समोसा भारतीय डिश है और इसमें आलू की फिलिंग होती है। लेकिन क्या आपने दोनों के कॉम्बिनेशन के बारे में सुना है। अगर नहीं, तो बता दें कि साल 2024 में यह एक्सपेरिमेंट भी किया गया है। जिसमें सुशी समोसा बनाया गया। इसमें एवोकाडो, स्टिकी राइस और वेज सब्जियों और नॉन-वेज सामग्री से फिलिंग की गई। यह पुदीना की चटनी के साथ नहीं बल्कि सोया या फिर वसाबी मेयो के साथ खाया जाता है।

पिस्ता तिरामिसू

यह एक इटैलियन डिश है, इसमें मस्करपोन की जगह पिस्ता क्रीम के साथ नट ट्विस्ट दिया गया। नटी फ्लेवर वाला तिरामिसू केक अगर आपने अभी तक नहीं खाया है। तो आपको एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इस कॉम्बिनेशन में दो अलग देशों की डेजर्ट्स को मिलाकर एक बेहद कमाल की डिश तैयार की जा सकती हैं। बहुत सारे लोगों को यह फ्यूजन पसंद आया और इस नए टेस्ट ने लोगों के दिलों में जगह बनाई।

हैदराबादी बिरयानी

बता दें कि चिकन बिरयानी से बढ़िया मील शायद ही कुछ हो। नॉनवेज खाने वाले लोगों के लिए यह स्टेपल है। चिकन और चावल से तैयार इस डिश को आप लंच या डिनर दोनों में खा सकते हैं। इसका अलग-अलग वर्जन भी लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन ऑथेंटिक हैदराबादी बिरयानी टक्कर देना थोड़ा सा मुश्किल है। टेस्ट एटलस ने अपने टॉप फूड की लिस्ट हैदराबादी बिरयानी को नंबर 6 में शामिल किया था। रायता और सालन के साथ इस बिरयानी का अपना ही मजा होता है।

पेरी-पेरी पनीर पिज्जा

हालांकि पनीर और पिज्जा का कॉम्बिनेशन नया नहीं हैं लेकिन इसको कैसे बनाया जाता है, यह मायने रखता है। पिज्जा में पनीर का ऑप्शन तो लंबे समय से चल रहा है, लेकिन पेरी-पेरी फ्लेवर वाला पनीर और पिज्जा की बात ही अलग है। पेरी-पेरी सॉस में मैरीनेट किए फ्राइड पनीर की टॉपिंग्स और मॉजरेला चीज पिज्जा के पतले क्रस्ट के ऊपर क्या स्वाद देगा, यह आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस डिश को भी लोगों का खूब प्यार मिला। आपको इस डिश का मजा जरूर लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Divyanka Tripathi ने दिखाई अपने Twin बेटों की पहली झलक, Instagram पर Viral हुईं Cute Photos

Top 10 Breaking News 12 June 2026 | Ahmedabad Air India AI 171 Crash | Ayatollah Ali Khamenei Funeral Postponed | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mallikarjun Kharge ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा Credit Sonia Gandhi को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ

Lucknow Airport पर IndiGo फ्लाइट में बम की झूठी धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखे नोट से मचा हड़कंप