Thomas Cup 2026: भारत का खिताब बचाने का सपना टूटा, France ने 3-0 से दी करारी शिकस्त

By Ankit Jaiswal | May 04, 2026

भारत की उम्मीदों को थॉमस कप में बड़ा झटका लगा है। सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने भारत के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 3-0 से जीत दर्ज कर ली। यह मुकाबला डेनमार्क के हॉर्सेन्स में खेला गया, जहां भारतीय टीम को बिना एक भी मैच जीते बाहर होना पड़ा।

पहले मुकाबले में आयुष शेट्टी ने शुरुआत की, लेकिन उन्हें फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। पोपोव ने तेज स्मैश और सटीक शॉट्स के दम पर 21-11, 21-9 से जीत हासिल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई हैं। गौरतलब है कि आयुष शुरुआत से ही दबाव में दिखे और कई आसान गलतियां कर बैठे, जिसका फ्रांसीसी खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया।

दूसरे मुकाबले में अनुभवी किदांबी श्रीकांत से बराबरी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी एलेक्स लैनियर के खिलाफ 21-16, 21-18 से हार गए हैं। श्रीकांत ने कुछ समय तक अच्छा खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक मौकों पर गलतियों ने उन्हें पीछे कर दिया हैं। बता दें कि लैनियर ने तेजी और नेट के पास शानदार खेल से मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी है।

तीसरे और निर्णायक मुकाबले में एच एस प्रणय पर टीम को बचाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह भी टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ 21-19, 21-16 से हार गए हैं। शुरुआती गेम में प्रणय ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंत में लगातार गलतियों के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया।

गौरतलब है कि इस हार के बावजूद भारत ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया हैं, जो थॉमस कप इतिहास में भारत का दूसरा पदक है। वहीं, फ्रांस ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई है और वह डेनमार्क के बाद फाइनल में पहुंचने वाला दूसरा यूरोपीय देश बन गया।

बता दें कि भारतीय टीम ने 2022 में पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन इस बार टीम उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चोट और टीम संतुलन की कमी इस हार के प्रमुख कारण रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद