अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों को जेल और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा: दूतावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025

अमेरिका आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है और उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा, निर्वासित किया जाएगा तथा भविष्य में वीजा पात्रता पर गंभीर असर पड़ेगा। अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया, ‘‘अमेरिका आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा और अवैध विदेशियों को निकाल रहा है। अमेरिका में अवैध प्रवेश के परिणामस्वरूप हिरासत, निर्वासन का सामना करना पड़ेगा और भविष्य में वीजा पात्रता पर गंभीर असर पड़ेगा।’’

बयान में कहा गया, ‘‘जो लोग अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं, उन्हें जेल और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। खतरनाक यात्रा पर निकलने पर आपको जेल जाना पड़ेगा या आपके रिकॉर्ड पर एक स्थायी निशान के साथ आपको अपने देश वापस लौटना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प