'सेना में जाते हैं अनुशासित लोग', अनिल विज बोले- तोड़फोड़ करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा, तैयार की जा रही उनकी सूची

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2022

गुरुग्राम। सेना की नई भर्ती योजना 'अग्निपथ' को लेकर हरियाणा में शुक्रवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। आपको बता दें कि अग्निपथ योजना से नाराज युवाओं ने सड़कों पर पहिए जलाए तो कुछ युवा नरवाना में रेल पटरियों पर बैठ गए और जींद-बठिंडा रेल मार्ग को अवरुद्ध किया। इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले सेना में जाने वाले नहीं हो सकते हैं, वहां पर तो अनुशासित लोग जाते हैं। 

2 साल के अध्ययन के बाद आई अग्निपथ योजना

इसी बीच भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह ने बताया कि पूरे 2 साल के गहन अध्ययन के बाद भारतीय सेना इस तरह की योजना लेकर आई है जिसमें इन बातों का ध्यान रखा गया है कि किस तरह से भारत की सेना आधुनिक हो सके, किस तरह ज्यादा युवाओं को सेना में आने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सेना में ट्रेनिंग के बाद जो युवा समाज में जाएंगे उन्हें कैसे बेहतर अवसर मिल सके, सेना के बजट का इस्तेमाल आधुनिकीकरण के लिए किया जा सके। मेरा नौजवानों से आग्रह है कि इसे समझें, इसमें सभी के लिए अवसर है। 

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ को तत्काल वापस लिया जाए, प्रधानमंत्री और सरकार नौजवानों से माफी मांगें: कांग्रेस 

गुरुग्राम में धारा 144 लागू

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी है, हालांकि अग्निपथ योजना को लेकर शुक्रवार को यहां पर कोई ताजा विरोध नहीं हुआ। उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि यह आदेश इसलिए जारी किया गया,क्योंकि दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है और प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों, राष्ट्रीय राजमार्गों और बिजली ग्रिड सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर गुस्साई भीड़ के जुटने की आशंका जताई है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक