सत्ता में बैठे लोगों को खेती या किसानों की कोई चिंता नहीं: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2024

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरदपवार ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को किसानों या खेती की कोई चिंता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्याज और गन्ने का उत्पादन करने वाले किसान अपनी फसल का उचित मूल्य न मिलने के कारण परेशान हैं। पुणे से करीब 120 किलोमीटर दूर अहमदनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने लोकसभा चुनावों में एक अच्छा काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: Ajit Pawar की घर वापसी के विरोध में नहीं हैं Sharad Pawar, Maharashtra Politics में फिर होगा उलटफेर!

पवार ने दावा किया, प्याज का उत्पादन करने वाले किसान परेशान हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोग उन्हें सही कीमत देने को तैयार नहीं हैं। (लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नासिक में थे। इस दौरान एक किसान ने खड़े होकर कहा कि प्रधानमंत्री के पास दुनिया की बातें करने के लिए बहुत समय है। किसान ने प्रधानमंत्री से टमाटर की फसल की उचित कीमत देने के लिए कहा, लेकिन इसी बीच पुलिस किसान को वहां से ले गई। पवार ने कहा, आज गन्ना उत्पादक परेशान हैं क्योंकि वे अतिरिक्त चीनी का निर्यात नहीं कर सकते। इससे पता चलता है कि सत्ता में बैठे लोगों को खेती या किसानों की कोई चिंता नहीं है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत